प्रोफेसर डॉ दिग्विजय कुमार शर्मा को अन्तरराष्ट्रीय साहित्यकार समारोह चरखी दादरी में सम्मानित किया गया
नई दिल्ली
नई दिल्ली। निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति द्वारा चरखी दादरी हरियाणा में हिंदी के लिए समर्पित संस्था ने हिंदी पर्वोत्सव के अवसर पर अमृत महोत्सव एवं अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेश से अनेक लेखक, अनुवादक, साहित्यकार उपस्थित रहे। इस अवसर पर आगरा के प्रख्यात शिक्षाविद् साहित्यकार, अनुवादक प्रोफेसर डॉ दिग्विजय कुमार शर्मा के महत्त्वपूर्ण साहित्यिक, अनुवाद, लेखन योगदान के लिए निर्मला स्मृति साहित्यिक समिति द्वारा 'निर्मला स्मृति अनुवाद साहित्य सृजन सम्मान' 2022 से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार मंगलेश ने कहा कि, यह संस्था प्रति वर्ष अंतरराष्ट्रीय साहित्यकार सम्मेलन का आयोजन करती आ रही है जिसमें देश-विदेश के अनेक साहित्यकार उपस्थित होते हैं इस वर्ष भी दो सौ से अधिक साहित्यकार उपस्थित रहे और इकहत्तर साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। जिसमें साहित्यजगत के प्रख्यात साहित्यकार शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ दिग्विजय कुमार शर्मा पिछले 25 वर्षो से निरन्तर साहित्य की साधना करते आ रहे हैँ सभी विधाओं में इनका उत्कृष्ट लेखन कार्य रहा है इनकी 25 से अधिक पुस्तकें प्रकाशित है और अनेक पत्र-पत्रिकाओं में इनके लेख, रचनाएँ प्रकाशित होती रहती हैं। ब्रजभाषा के भी लब्धप्रतिष्ठित साहित्यकार हैं। इनके हिंदी साहित्य में विशेष योगदान के लिए संस्था सम्मानपत्र, अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ व् नगद राशि व पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया। इनको सम्मानित कर संस्था गौरवान्वित है। संस्था के समस्त पदाधिकारी एवं साहित्यकार इनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित करते हैं।