image

स्व चौ अजित सिंह का 84वां जन्मदिन 12-फरवरी को, राष्ट्रीय लोकदल सम्पूर्ण उ प्र में प्रदेश व्यापी जन-जागरण समरसता एवं संवाद अभियान चलायेगा

डीके श्रीवास्तव

आगरा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पूर्व केंद्रीय मन्त्री स्व चौ अजित सिंह जी का कल 84वां जन्मदिन है कल 12-फरवरी से 19- फरवरी तक  राष्ट्रीय लोकदल सम्पूर्ण उ प्र में प्रदेश व्यापी जन-जागरण समरसता एवं संवाद अभियान चलायेगा। यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि एक सप्ताह तक चलने वाले इस अभियान में राष्ट्रीय लोकदल पदाधिकारीगण व कार्यकर्तागण जनता के बीच जाकर विचार गोष्ठी कर जन संवाद करेंगे व जन हित के मुद्दों पर केन्द्र व राज्य सरकार की विफलताओं को उजागर करेंगे।  राष्ट्रीय लोकदल प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने बताया है कि इस अभियान की शुरूआत कल राष्ट्रीय लोकदल अध्यक्ष श्री जयन्त चौधरी मथुरा की बल्देव विधान सभा से करने जा रहे हैं। श्री जयंत चौधरी कल एक दर्जन गांवों में जन संवाद स्थापित करेंगे। 

Post Views : 356

यह भी पढ़ें

Breaking News!!