image

विश्वशांति मानव सेवा समिति द्वरा बुलाई गई विशेष कार्यकर्ता बैठक,  श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम एवं संस्था के 6 वें वार्षिकोत्सव पर  विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं सम्मान समारोह

डीके श्रीवास्तव

आगरा एत्मादपुर। संस्था की 6वीं वर्षगाँठ एवं श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में रहनकलां में दिनाँक 21/01/2024(रविवार) समय सुबह 11:00 से दोपहर 3:00 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं सम्मान समारोह किया जायेगा।

कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने हेतु मान श्री ढाबा छलेसर पर एक विशेष कार्यकर्ता बैठक का आयोजन किया गया।
 जिसमें वर्षगाँठ कार्यक्रम को भव्य और सफल बनाया जा सके।
बैठक में कार्यक्रम के सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
संस्था वर्षगाँठ कार्यक्रम हेतु सभी साथियों ने अपना भरपूर सहयोग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन जयकिशन सिंह एकलव्य ने किया व अध्यक्षता मनोज शर्मा जी ने की। चिकित्सक टीम की तरफ से डॉ अंकित यादव जी रहे।

बैठक में मुख्य रूप से विमल कुमार लोधी जी, राकेश कुमार वर्मा जी ,मोहर सिंह जी, प्रवीन सैनी जी, डॉ अंकित यादव जी, हेत सिंह जी, विशाल राजपूत,श्री कृष्ण सिकरवार जी,रामकिशन एकलव्य,शैलेन्द्र एकलव्य जी,अखिलेश यादव,राजकुमार निषाद,महेश चन्द्र जया एकलव्य इत्यदि लोग रहे।

Post Views : 398

यह भी पढ़ें

Breaking News!!