image

साधना सिंह बनीं जन मानव उत्थान समिति की महानगर अध्यक्ष

डीके श्रीवास्तव

गाजियाबाद। जन मानव उत्थान समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने आज मुख्य कार्यालय घंटाघर पर गोविंदपुरम गाजियाबाद निवासी  साधना सिंह को आज जन मानव उत्थान समिति की महानगर अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया व नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा ने कहा कि संस्था महिलाओं व  बेटियों को मजबूती के रास्ते पर मजबूती के साथ चलना सिखाने के साथ-साथ उन सभी बेटियों व  महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का अभियान बहुत तेजी से देश में चल रहा है मैं आप सभी देश की महिलाओं व बेटियों से अपील करती हूं  कि जन मानव उत्थान समिति से जुड़कर आप सभी आत्मनिर्भर बने एवं मजबूत बनकर संस्था के साथ-साथ अपने परिवार सहित देश को मजबूत बनाने के अभियान का हिस्सा बने इस अवसर पर नवनियुक्त महानगर गाजियाबाद अध्यक्ष साधना सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मैं संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमांशी शर्मा के इस अभियान का हिस्सा बनकर मै गौरव महसूस कर रही हूं बेटी व महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए एवं हाइजीनिक के इस  महा अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास पर खरा उतरूंगी

Post Views : 427

यह भी पढ़ें

Breaking News!!