उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

हजरत लोको वाले सैयद बाबा उर्स में हुआ कव्वाली ए मुकाबला का आयोजन

मयंक सिंह

फिरोजाबाद। हजरत लोको वाले सैयद बाबा का सालाना उर्स लोको कॉलोनी ग्राउंड लाइनपार टूंडला पर धूमधाम के साथ मुकाबला ए कब्बाली व कुल शरीफ का आयोजन किया। इसमें फैजान रजा अजमेरी जयपुर व जेबरानी उदयपुर के मध्य मुकाबला हुआ।
हजरत लोको वाले सैयद बाबा के सलाना उर्स में मुकाबला ए कब्बाली का आयोजन लाइनपार लोको कॉलोनी ग्राउन्ड में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एफएच मेडिकल कालेज वाइस चेयरमैन डा. रेहान फारूक एवं भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह भानू ने संयुक्त फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान सम्मा फिरोजा सेठ हीरालाल ने की। कार्यक्रम में कब्बाल फैजान रजा अजमेरी एवं जेबरानी उदयपुर के मध्य हुआ। इसमें कब्बाल फैजान रजा ने कहा कि अल्लाह की मुहब्बत में जो डूब जाए, उसका हर दिन जैसे जन्नत में गुज़र जाए। हम तो तेरी मोहब्बत में पागल हुए अब तुझे कैसे अपना हाल-ए-दिल सुनाएं। कव्वाला जेबारानी ने कहा कि सब नक्शे ख्याली है बाबा हो या बुद्ध खाना, मैं तुझमें हू तू मुझमें ऐ जल्वा-ऐ जाना का। इस मौके पर उर्स कमेटी के व्यवस्थापक मौ. हुसैन ने कार्यक्रम के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उर्स कमेटी द्वारा खान-पान की व्यवस्था बाहर से आने जाने वाले लोगो के लिए कराई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लाल मोहम्मद ने की तथा संचालन उर्स कमेटी आयोजक पूर्व प्रधान मोहम्मद हुसैन ने किया। इस मौके पर उर्स कमेटी के अध्यक्ष मौ. शकील अब्बास, सहजाद खान, डा. करन, कैलाश बाबू, फिरोज खान, बाबूलाल, डा. भानू, रवि कर्दम, करीम बक्श, एमएस अख्तर, असलम कादरी, मौ. शमीम, हाजी अब्दुल समद, हाजी मौ. हसन, हाजी फरीद, हाजी लतीफ, हाजी नुरूद्दीन, हाजी उसमान, हाजी राशिद, हाजी मौ. जमील, हाजी मौ. सलीम आदि मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button