image

सामाजिक साँस्कृतिक एकता का संदेश 

इंडिया समाचार 24 लखनऊ

लखनऊ.श्रावण शुक्ल द्वादशी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लखनऊ पूरब भाग का रक्षा बंधन उत्सव का कार्यक्रम सी एम एस विद्यालय गोमती नगर विस्तार निकट शहीद पथ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परम पवित्र भगवा ध्वज को रक्षा सूत्र बांध कर एवं भारत माता के चित्र पर दीपप्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व संवाद केंद्र, लखनऊ के अध्यक्ष वरिष्ठ लेखक , पत्रकार नरेन्द्र भदौरिया रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राम मनोहर लोहिया मेडिकल इंस्टीट्यूट लखनऊ के मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विक्रम जीत ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नरेन्द्र भदौरिया ने अपने उद्बोधन में बताया की यह पर्व संकल्प का पर्व है। संघ का स्वयंसेवक केवल अपने लिए, अपने परिवार के लिए ही नहीं जीता बल्कि वह सम्पूर्ण मानवता व सम्पूर्ण श्रष्टि के लिए जीता है। भाई बहन के अतिरिक्त अनेक भावनात्मक रिश्ते भी इस पर्व  से जुड़े होते हैं जो धर्म जाति और सीमाओं से परे होते हैं। रक्षा बंधन स्नेह और स्नेह के बंधन से रिश्तों में मजबूती प्रदान करने का पर्व है। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जन जागरण के लिए भी इस पर्व का सहारा लिया गया। रक्षाबंधन पर्व सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक एकबद्धता का प्रतीक है। संघ में यह उत्सव एकता, सुरक्षा, प्रेम व समरसता का संदेश देते हुए यह उत्सव संघ की शाखाओं पर मनाया जाता है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक  परस्पर भाईचारे के लिए एक दूसरे को राखी बांधते हैं। संघ का उद्देश्य सम्पूर्ण हिंदू समाज को एकता के सूत्र में बांधकर एकरस, स्वस्थ, सुरक्षित समाज व राष्ट्र का निर्माण करना है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉ. विक्रम जीत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ही आज सम्पूर्ण समाज का संगठन कर सकता है। संघ अपने पवित्र उद्देश्य से कार्य करता है इस लिए आज संघ किसी परिचय का मोहताज नहीं है
कार्यक्रम में पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री गजेंद्र , अवध प्रांत के सेवा प्रमुख, सह सेवा प्रमुख, लखनऊ विभाग के  विभाग प्रचारक अनिल, विभाग कार्यवाह अमितेश, भाग संघ चालक प्रभात ,भाग कार्यवाह ज्योति प्रकाश, सह भाग कार्यवाह रामलखन सहित सभी कार्यकर्ता व स्वयंसेवक उपस्थित रहे। साथ ही समाज से भारी संख्या में नागरिक, माताएं - बहने उपस्थित रहे।

Post Views : 405

यह भी पढ़ें

Breaking News!!