image

झारखंड के कई इलाके में चली आंधी, बारिश के साथ वज्रपात, कल के लिए यलो अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवा और यूपी में बने सिस्टम के कारण झारखंड के कई इलाकों में आंधी और बारिश हुई। कई इलाके में बादलों की गर्जना के साथ वज्रपात और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड के कई इलाके में गुरुवार को आंधी चली। इसके साथ ही मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। राज्य के धनबाद, देवघर, गिरिडीह, दुमका, जामताड़ा और इसके आसपास के इलाके में दोपहर में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ वर्षा हुई। मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अभी दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश में साइक्लोनिक सरकुलेशन कायम है, जिस कारण यूपी से गर्म हवा का बहाव झारखंड की ओर हो रहा है।

वहीं, राज्य में निचले स्तर पर गर्मी की स्थिति बनी हुई है, वहीं बंगाल की खाड़ी से नम हवा का बहाव भी हो रहा है। यूपी की ओर से आ रही गर्म हवा और बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही नम हवा के मिलन से गरजने वाले बादल बन रहे हैं। इसके साथ तेज हवा के बहाव की भी स्थिति बन रही है। इसी वजह से उत्तर पूर्वी भाग के जिलों में दोपहर के बाद कई जगह पर 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इसको लेकर मौसम केंद्र की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया था। 

बताया गया कि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा दुमका जिला के महारो में 26.9 मिमी दर्ज हुई। इसके अलावा मैथन, पंचेट, गोविंदपुर, खूंटी, खलारी, जामताड़ा, कुडू, लोहरदगा, ओरमांझी, देवघर, सिमडेगा, रांची समेत अन्य इलाके में हल्के दर्जे की बारिश हुई। कई जिले में निचले स्तर पर गर्मी की स्थिति रहने से आमजन ने दिन में उमस भरी गर्मी महसूस की।

राज्य में सबसे अधिक उच्चतम तापमान मेदिनीनगर में 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जमशेदपुर में 40.1 और रांची में 38.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम पूर्वानुमान में शुक्रवार को राज्य के मेदिनीनगर, लातेहार, गढ़वा और चतरा में अधिकतम तापमान 41 से 43 और राज्य के शेष भाग में 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं राज्य के पूर्वी भाग में आंधी के साथ गर्जन और वज्रपात भी होगा। चार जून को राज्य के पूर्वी एवं मध्य भाग और पांच जून को पूर्वी भाग में गर्जन-वज्रपात के आसार हैं। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

Post Views : 319

यह भी पढ़ें

Breaking News!!