image

फिरोजाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव, हर घर तिरंगा अभियान हेतु  स्कूली छात्र-छात्राओं ने निकाली जन जागरूकता रैली 

सचिन जैन

फिरोजाबाद। सिरसागंज में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित  हर घर तिरंगा अभियान हेतु बुधवार को नगर के   गिरधारी इण्टर कॉलेज   के छात्र  छात्राओं द्वारा एक जन जागरूकता रैली निकालकर क्षेत्र वासियों को इस 11 अगस्त से 17 तक अपने घर ,प्रतिष्ठान आदि पर राष्ट्र ध्वज लहराने हेतु प्रेरित किया गया। रैली को शुभारंभ  नगर पालिका अध्यक्ष  सोनी शिवहरे , विद्यालय के प्रधानाचार्य विशाल गंगवार व समाजसेवी श्रीमती रंजना जादौन द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली मैं सबसे आगे स्काउट दल के छात्र स्काउट बैंड पर राष्ट्र धुन बजाते हुए तथा सभी विद्यार्थी हाथो में तिरंगा झंडा लिए देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्रवासियों को हर घर तिरंगा अभियान हेतु प्रेरित कर रहे थे। वहीं रैली में स्वतंत्रता सेनानियों व भारत माता की झांकी भी प्रस्तुत की गई।  रैली क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरने के उपरांत विद्यालय परिसर पर समाप्त हुई। नगर में  जगह -जगह पर क्षेत्र वासियों द्वारा  आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान हेतु निकाली गई जन जागरूकता रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया 
रैली में विद्यालय के समस्त स्टाफ,प्रबंध समिति  के साथ 500 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । रैली के समापन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  विशाल गंगवार ने रैली में सहयोग प्रदान करने वाले समस्त स्टाफ , प्रबंध समिति सदस्यों,क्षेत्र वासियों व विद्यार्थियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post Views : 306

यह भी पढ़ें

Breaking News!!