image

"हमारा भारत देश महान"

डाॅ. किरण मिश्रा

नवल प्रान्त है, नवल वेश है ,
अरूणिम है मुस्कान। 
एक राष्ट्र अनेक भाषाएं,
सप्त सुर इक तान,
हमारा भारत देश महान।।

नवल नवल सड़के है पसरी
नवल नवल उद्यान,
नित नूतन परियोजना करती 
लोगों का उत्थान,
हमारा भारत देश महान।।

मोर पपीहे कोयल बुलबुल
गाते जिसकी शान,
भिन्न प्रान्त है भिन्न है बोली
फिर भी दिल इक जान,
हमारा भारत देश महान।

नवल बीज है नवल कल्पना
नवल नवल विज्ञान
नित नूतन परिधान पहन कर 
धरती  करे विहान 
हमारा भारत देश महान।

आँधी लू हो या चोटी पर
माइनस में तापमान
लिए तिरगाँ सीमा पर 
प्रहरी हैं जिसके जवान 
हमारा भारत देश महान।।

 

Post Views : 240

यह भी पढ़ें

Breaking News!!