image

शमशाबाद सीएचसी पर भारत माता के जयकारे लगाते निकाली तिरंगा यात्रा

डीके श्रीवास्तव

आगरा। ​​​​आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के लिये शमशाबाद में तिरंगा यात्रा निकाल लोगों को जागरूक किया गया। कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की तरफ से तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। जिसमें सीएचसी प्रभारी ने समस्त स्टाफ समेत तमाम लोगों हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया। यात्रा का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर उपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में किया गया। क्षेत्र वासियों ने भी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का समर्थन दिया। साथ ही घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का समर्थन करते हुए अभियान को सफल बनाने की बात कही। रैली के दौरान सीएचसी अधीक्षक ने गांधी चौक पर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही इस बार आजादी के जश्न को हर्षोल्लास के साथ मानने का केंद्र प्रभारी ने सभी से आह्वान किया इस दौरान समस्त सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।

Post Views : 314

यह भी पढ़ें

Breaking News!!