image

आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत महापौर के नेतृत्व में निकाली गई तिरंगा बाइक यात्रा 

संजय सागर

आगरा। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत भगवान टॉकीज चौराहा से महापौर नवीन जैन के नेतृत्व में तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। आइए आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आइए हम सब मिलकर इस विशेष अभियान का हिस्सा बनें और अपने घर पर तिरंगा लगाएं तथा देश के लिए राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा ले।

तिरंगा बाइक रैली ने दौरान बीजेपी नेता व समाजसेवक सूरज शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के दौरान 13 से 15 अगस्त तक घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत घर - घर लहराएगा तिरंगा लहराया जा रहा हैं। आइए हम सब मिल कर इस विशेष अभियान का हिस्सा बनें और अपने घर पर तिरंगा लगाएं तथा देश के लिए राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा ले। पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आगरा में शानदार तिरंगा यात्रा माननीय मुख्यमंत्री योगी जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई। लोगों में देशभक्ति की भावना को जागृत करने के लिए तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है। कर सलाम तिरंगे को जिससे हमारी शान है। हर घर तिरंगा लहराएगा यही हमारी पहचान है। तिरंगा हम सबका गर्व हैं। आओं मिलकर आज़ादी का पर्व मनाएं और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाए। आजादी के महान पर्व पर हमें राजनीतिक कड़वाहट को भुलाकर पूरे देश को एकता के धागे में पिरोकर समृद्धि के शिखर तक ले जाने के लिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए। सभी से आग्रह है कि तिरंगा अभियान के बारे में अपने बच्चों को जरूर बताएं क्योंकि सभी राजनीतिक पार्टियों के अपने अलग - अलग झंडे हैं लेकिन तिरंगा राष्ट्र का झंडा हैं। यह हमारी शान और पहचान हैं। आइए हम सब मिलकर हर घर तिरंगा फहराए। आइए हम सब मिलकर आजादी के अमृत महोत्सव को महापर्व के रूप में मनाएं, अनिवार्य रूप से घर पर तिरंगा फहरायें, अपने बच्चों को आजादी और तिरंगे का अर्थ भी समझाएं।

तिरंगा बाइक रैली के दौरान मेयर नवीन जैन, पूर्व राज्यमंत्री एवं छावनी विधायक डॉ जी एस धर्मेश, अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार यादव, जलकल जीएम आर एस यादव, नगर निगम जलकल के अन्य अधिकारी, विभिन्न मंडल के पदाधिकारी, पार्षद गण, नारी शक्ति, विभिन्न संगठन एवं संस्थायें, समर्थक, युवा कार्यकर्ता सूरज शर्मा, मनीष साहू आदि और सभ्रांत लोग मौजूद रहे।

Post Views : 270

यह भी पढ़ें

Breaking News!!