image

सिरसागंज नगर में भाजपा कार्यकर्ता व प्रभात फेरी एवं महिला मोर्चा संगठन ने निकाली विशाल तिरंगा यात्रा

सचिन जैन

फिरोजाबाद। आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को लेकर फिरोजाबाद  में जगह जगह पर तमाम कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है  उसी कड़ी में शनिवार को सिरसागंज  नगर के भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के द्वारा प्रभात फेरी व महिला मोर्चा संगठन द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर नगर में दिया गया राष्ट्रवाद का संदेश 
बता दे पूरे देश भर में जगह जगह पर आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव बनाने के लिए 11 अगस्त से  17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जगह जगह पर तमाम रैलियां निकालकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है वही फिरोजाबाद के नगर सिरसागंज क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन पर नगर इकाई सिरसागंज भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के द्वारा प्रभात फेरी व महिला मोर्चा संगठन के द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में  पहुंचकर फिरोजाबाद सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन ने क्षत्रिय धर्मशाला से  शुभारंभ कर नगर के विजय चौक सौथरा चौराहा मियां बाजार मेन रोड गांधी मंडी खेमगंज आदि मार्गों से निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान स्कूली  बच्चे हाथों में तिरंगा ध्वज एवं जयघोष करते हुए भारत माता की जय वंदे मातरम के नारे लगाते हुए चल रहे थे वही नगर में महिला मोर्चा  संगठन की पदाधिकारी तिरंगा साड़ी एवं सिर पर  तिरंगा पगड़ी पहन कर अमर शहीदों के बलिदान को याद करती हुए   हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा एवं  300 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर  देश भक्ति के नारे लगाते हुए लोगों को हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जागरूक किया गया इस दौरान  फिरोजाबाद सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन ने कहा भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आज देश की आन बान शान का प्रतीक है वही भाजपा नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता ने कहा आज पूरे देश भर में मोदी सरकार के नेतृत्व में आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव बनाने के लिए हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए लोगों को अपने-अपने  घर एवं दुकानों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए अपील की जा रही है इस दौरान फिरोजाबाद सांसद डॉ चंद्र सेन जादौन भाजपा नगर अध्यक्ष केशव गुप्ता सौरभ जादौन आलोक प्रताप रमन जादौन अरुण गुप्ता अरुण भान सिंह अशोक पोरवाल डॉक्टर शोभित सिंह  आदि भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा संगठन की पदाधिकारी मौजूद रही

Post Views : 296

यह भी पढ़ें

Breaking News!!