image

तिरंगा हमारी शान

नूतन गर्ग

केसरिया रंग शौर्य का प्रतीक
श्वेत रंग शान्ति का प्रतीक
हरा रंग उन्नति का प्रतीक
बांधने वाली 24 तिल्लियां
एक समानांतर चक्र
जो सिखाता सबको
जीवन निरंतर चलने का नाम है
शान्ति से, शौर्य से
तो उन्नति निश्चित है
अपने लिए न सही
अपने भारत के लिए
हम सब मिल
फहराएंगे तिरंगा
अपने घरों पर और अपने मन पर
यह सर न झुका है कभी
और न झुकेगा कभी। 

जय हिन्द जय भारत
मौलिक रचना
नूतन गर्ग (दिल्ली)

Post Views : 287

यह भी पढ़ें

Breaking News!!