image

स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाई अवंतीबाई लोधी की जयंती

प्रदेश सरकार किसी सरकारी योजना का नाम करे अवंतीबाईं के नाम पर- आनंद लोधी आगरा।अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के तत्वावधान में देश की पहली महिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अवंतीबाई लोधी की 191वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई गयी।

जिसमें आगरा में प्रतापपुरा चौराहा, दहतोरा व अमरपुरा में अवंतीबाई लोधी की प्रतिमाओं पर युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी के नेतृत्व में माल्यार्पण व मिष्ठान वितरण किया गया।
अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद लोधी ने वीरांगना अवंतीबाई के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कैसे एक वीरांगना कुछ सैकड़ा सैनिकों के साथ अंग्रेजों की फ़ौज से देश के सम्मान व स्वाभिमान के लिए लड़ गयी। उनके बलिदान और 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को इतिहासकारों द्वारा नजरअंदाज किया गया। वीरांगना अवंतीबाई लोधी आज भी लोक काव्यों की नायिका के रूप में हमें राष्ट्र के निर्माण, शौर्य, बलिदान व देशभक्ति की प्रेरणा प्रदान कर रही हैं।
 उन्होंने कहा कि आज युवाओं को अवंतीबाई लोधी के इतिहास से से शिक्षा लेनी चाहिए जिससे युवाओं में राष्ट्र भक्ति की भावना का प्रबल विकास हो। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा घर-घर तक पहुँचाने के लिए कार्य करेगी, ताकि समाज की हर बेटी अवंतीबाई की तरह वीर व साहसी बनकर समाज व राष्ट्र का नाम रोशन करे।
उन्होंने प्रदेश सरकार से माँग की कि किसी एक सरकारी योजना का नाम अवंतीबाई लोधी के नाम पर किया जाए। जिससे आगे आंने वाली पीढ़ी खुद को गौरवान्वित महसूस कर सके।
प्रदेश महामंत्री हरिओम लोधी ने कहा कि अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द लोधी ने कहा कि लोधी समाज के युवाओं को अपने सम्मान व स्वाभिमान के लिए एकत्रित होने की जरूरत है। तभी समाज का समग्र विकास होगा। उन्होंने कहा कि लोधी समाज का इतिहास गौरवमयी रहा है। समाज के युवाओं को अपने इतिहास पर गर्व होता है कि हमने ऐसे कुल में जन्म लिया जिसमें अनेक शहीदों जन्मे जिन्होंने अपने प्राणों को देश पर बलिदान कर दिया। उन्होंने ने कहा कि समाज को आज शिक्षा पर जोर देना चाहिए। विकास की चाबी शिक्षा से होकर जाती है। जो समाज जितना अधिक शैक्षिक रूप से मजबूत होगा, उतना ही वह समाज राजनैतिक आर्थिक रूप से मजबूत होगा। उन्होंने उ.प्र. सरकार से मांग की कि अवंतीबाई लोधी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए।
डॉ सुनील राजपूत ने कहा कि लोधी समाज का इतिहास सदैव गौरवशाली रहा है,जिसमें अनेक देशभक्तों ने जन्म लिया जिन्होंने देश के सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में भी गुरेज नही किया। ऐसी ही महान शख्सियत अवंतीबाई लोधी थी जो कुछ साथियों के साथ ही अंग्रेजी फौज से भिड़ गयी थी। ऐसी वीर नारी से आक समाज के सभी वर्गो के युवाओं को शिक्षा लेनी चाहिए देश का सम्मान पहले है बाकी सब उसके बाद है।
प्रमुख रूप से बबलू लोधी, गुलाब सिंह लोधी, डॉ सुनील राजपूत, हरिकिशन लोधी, हरिओम लोधी, अभिषेक राजपूत, राकेश लोधी, मोहन सिंह लोधी पार्षद,चंदन लोधी,भूरी सिंह राजपूत, नरेश राजपूत, पीतम लोधी,वीरेंद्र राजपूत,चंदन सिंह लोधी, धर्मेंद्र राजपूत,यशपाल राजपूत,हरदेव लोधी,मनीष राजपूत, आकाश राजपूत, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post Views : 315

यह भी पढ़ें

Breaking News!!