image

अभा साहित्य परिषद द्वारा मासिक गोष्ठी सम्पन्न

विनोद सिंह गुर्जर

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के तत्वावधान में श्री कृष्ण जन्मोत्सव के  अवसर पर आयोजित काव्य गोष्ठी में दीप प्रज्वलन हेतु अखिल भारतीय साहित्य परिषद के उपाध्यक्ष श्री विनोद सिंह गुर्जर ,कवि सुरेश चंद्र अस्थाना, आयोजक कवि अनिरुद्ध कुशवाहा एवं परिषद के सभी पदाधिकारियों द्वारा मां पर पुष्प बर्षा कर आयोजन शुभारंभ किया। कृष्ण जन्मोत्सव पर केन्द्रित इस आयोजन में संचालन की बागडोर कवि पवन जोशी रामगढ़ ने संभालते हुये मां सरस्वती की वंदना घनाक्षरी छंद के द्वारा की इसी क्रम में परिषद के कवियों में सर्वप्रथम कवि रविन्द्र जी तंवर बड़वाह के द्वारा भगवान कृष्ण पर आध्यत्मिक रचना सुना खूब तालियां बटोरी फिर शायर सुखप्रीत सिंह"सुखी" के द्वारा बेहतरीन शेरो-शायरी से माहौल शायराना कर दाद बटोरी, आगे इसी क्रम में कवि अनिरुद्ध जी कुशवाहा ने ओज पुर्ण छंद सुना कर रोमांचित किया। कवि रविन्द्र जी पंवार के हास्य ने श्रोताओं को खूब गुदगुदाया, उनके बाद हरफन मौला शायर यश कौशल जी ने शायरी को नए अंदाज में पेश कर नव आयाम दिया फिर कुशल संचालन कर रहे पवन जोशी रामगढ़ ने गजल और छंद सुना कर तालियां बटोरी, वरिष्ठ क्रम मे कवि डाॅ सुरेश चंद्र अस्थाना जी ने जीवन का फलसफा शेरों के माध्यम से समझया, फिर शायर डाॅ विमल सक्सेना जी ने भावों के बंधन तोड़ इस बार श्री कृष्ण के जीवन परिचय गीत के माध्यम से सुनाया, फिर अभा साहित्य परिषद महू इकाई के उपाध्यक्ष गीतकार कवि विनोद सिंह गुर्जर जी ने लयबद्ध श्री कृष्ण की अराधना मधुर कंठ से कर माहौल आध्यात्मिक कर दिया। अंत में अतिथि कवि रूपसिंह जी हाड़ा ने देश प्रेम पर काव्य पाठ कर आयोजन संपन्न किया।
कार्यक्रम के समापन में आयोजक कवि आनिरूद्ध कुशवाहा जी के द्वारा आंगतुक कवि और श्रोताओं का आभार व्यक्त किया गया।

Post Views : 373

यह भी पढ़ें

Breaking News!!