image

साहित्य अकादमी, मध्यप्रदेश, भोपाल द्वारा अनुदान हेतु चयनित की सपना सीपी साहू "स्वप्निल" पद्य पाण्डुलिपि

इंडिया समाचार 24

इंदौर। साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश संस्कृति परिषद ने 2020-2021 के लिए प्रथम कृति अनुदान की घोषणा कर दी है। इसमें शहर की उभरती लेखिका सपना सी.पी. साहू "स्वप्निल" की प्रथम काव्य संग्रह 'पर्वोत्कृष' हेतु 20,000 हजार रु. के अनुदान की घोषणा हुई है। यह कृति मुख्य भारतीय पर्वो पर लिखी कविताओं का अनूठा संग्रह है। जिसमें भारतीय पर्वो पर कविताओं द्वारा प्रकाश डाला गया है। यह पुस्तक हर आयु वर्ग के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। इस पुस्तक की भूमिका वरिष्ठ लेखिका, शिक्षाविद व पाठ्यक्रम निर्माण स्थायी समिति की सदस्य श्रीमती सुषमा यदुवंशी जी ने लिखी है। 
सपना साहू "स्वप्निल" की इस उपलब्धि पर उन्हें साहित्य अकादमी के निदेशक आदरणीय विकास दवे जी व चयन समिति सहित परिवार के सभी सदस्यों, संस्कार भारती मालवा साहित्य मंच, काशी कविता मंच, वाराणसी, काव्य मंजूषा साहित्य वल्लरी मंच, हिंदी साहित्य भारती मालवा प्रांत, हिंदी साहित्य भारती इंदौर इकाई, वामा साहित्य मंच व विचार प्रवाह मंच, शब्दधरा वनांचल, झाबुआ, अखिल भारतीय साहित्य परिषद, इंदौर से जुडे़ सभी वरिष्ठ रचनाकारों ने बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Post Views : 506

यह भी पढ़ें

Breaking News!!