image

13 सूत्रीय मांगों को लेकर आगरा नगर निगम में 7 सितम्बर को होगा सांकेतिक धरना प्रदर्शन - विनोद इलाहाबादी

इंडिया समाचार 24

आगरा। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ ने गुरुवार दोपहर ढाई बजे प्रदेश नेतृत्व एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद इलाहाबादी के आव्हान पर महासंघ आगरा मंडल के उपाध्यक्ष सूरज पहलवान एवं राकेश चौधरी संरक्षक एवं मंडल प्रवक्ता के संयुक्त नेतृत्व में प्रमुख सचिव नगर विकास उ.प्र.शासन के नाम अपर नगरायुक्त महोदया श्रीमती सुशीला अग्रवाल को प्रमुख सचिव, नगर विकास उ.प्र.शासन के नाम 7 सितंबर को संपूर्ण प्रदेश के साथ-साथ आगरा में भी एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से सांय 4 बजे तक नगर-निगम परिसर में करने हेतु नोटिस दिया। वहीं, अपर नगरायुक्त महोदया ने महासंघ ध्दारा दी गयी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर उक्त नोटिस-प्रमुख सचिव उ.प्र.शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

नोटिस देते वक्त महासंघ के मण्डल अध्यक्ष चौधरी सपन सिंह वरिष्ठ संरक्षक हरीबाबू वाल्मीकि, संरक्षक एवं मंडल प्रवक्ता-राकेश चौधरी वाल्मीकि, मंडल उपाध्यक्ष-सूरज पहलवान,जिलाध्यक्ष-राजकुमार विधार्थी,कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष-चौधरी धर्मराज माथुर,शरद थनवार, मनीष चौहान,,सोनू चौहान, राजेश चौहान, अमित नरवार, कुलदीप गौहर, शनी चौहान,राजेश चौहान वाल्मीकि जी, नितिन कन्नौजी कामेश कुंज जी,शिवम चौहान, पवार श्याम पाथरे, रोहित लवानियां, सुमित चौहान, धर्मेन्द्र ब्रहम,कान्हा ठाकुर सहित अनेक महासंघ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views : 298

यह भी पढ़ें

Breaking News!!