image

मुरादाबाद में पुलिस ने रोकी Aam Aadmi Party की तिरंगा यात्रा, बिना अनुमति के निकाली जा रही थी यात्रा

Aam Aadmi Party Tiranga Yatra आम आदमी पार्टी की महंगाई बेरोजगारी और बिजली की समस्या को लेकर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा को मुरादाबाद के आंबेडकर पार्क में ही रोक दिया गया। इसे लेकर कुछ देर पार्क में हंगामा हुआ।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Aam Aadmi Party Tiranga Yatra : आम आदमी पार्टी की महंगाई, बेरोजगारी और बिजली की समस्या को लेकर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) को मुरादाबाद के आंबेडकर पार्क में ही रोक दिया गया। इसे लेकर कुछ देर पार्क में हंगामा हुआ। लेकिन, बाद में सब शांत हो गए। सीओ डा. अनूप सिंह का कहना है कि मुरादाबाद महानगर में धारा 144 लागू है। तिरंगा यात्रा निकाले जाने के लिए प्रशासन से अनुमति भी नहीं ली गयी थी।

रविवार को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डा. एपी सिंह और जिलाध्यक्ष डा. नजरूद्दीन अली की अगुवाई में रविवार को महंगाई, बेरोजगारी, बिजली आदि की समस्याओं को लेकर सिविल लाइंस स्थित आंबेडकर पार्क से कलक्ट्रेट तक तिरंगा यात्रा (Tiranga Yatra) निकाली जानी थी।

jagran

पदाधिकारी और कार्यकर्ता आंबेडकर पार्क में इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट की तरफ कूच करने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच पार्क के आसपास पुलिस फोर्स आ गयी। सीओ सिविल लाइंस डा. अनूप सिंह और प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने आप के नेताओं को समझाया कि धारा 144 लागू है।

इसलिए तिरंगा यात्रा नहीं निकाली जा सकती। कुछ कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं के हाथों में तिरंगा था। कहने लगे कि तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति मिलनी चाहिए। पार्क के अंदर की कई बार नारेबाजी हुई। कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी किया।

डा. एपी सिंह और जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से समझाकर शांत कराया। सीओ ने इसके बाद आंबडेकर पार्क में ही एसीएम को बुलाकर ज्ञापन दिला दिया। इस मौके पर आप के महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश सचिव नरगिश खान, महानगर अध्यक्ष गुड़िया खान, पूर्व जिला प्रवक्ता रविंद्र नाथ भाटिया, बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मुहम्मद आसिम आदि मौजूद रहे।

 

AAP नेता बोले, वरिष्ठ नेताओं ने घुटने टेक दिए

आप आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुहम्मद आबिद और पूर्व जिला प्रवक्ता रविंद्र नाथ भाटिया ने तिरंगा यात्रा न निकाल पाने के लिए अपने वरिष्ठ नेताओं को ही जिम्मेदार ठहराया। उपाध्यक्ष ने मीडिया को दिये बयान में कहा कि इस तरह हमारे आंदोलन को कुचल दिया जाएगा तो पार्टी मजबूत कैसे होगी।

हम शांति के साथ महंगाई का विरोध करने के लिए घरों से निकले थे। लेकिन, हमारे ही नेताओं ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के आगे घुटने टेक दिये। इससे कार्यकर्ताओं में मायूसी है। इस घटनाक्रम से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराया जाएगा।

 

Post Views : 264

यह भी पढ़ें

Breaking News!!