image

त्रिपुरा में जेपी नड्डा की रैली में जा रहे BJP कार्यकर्ताओं पर हमला, 40 घायल

त्रिपुरा के आइजी (IG) अरिंदम नाथ ने बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा और सिपाहीजाला जिलों में सात अलग हमलों में 40 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। यह सभी कार्यकर्ता जेपी नड्डा की खुमुलिंग स्थित रैली में जा रहे थे।

अगरतला, एजेंसियां। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की पश्चिमी त्रिपुरा स्थित खुमुलिंग में हुई रैली में शामिल होने आए भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर शरारती तत्वों ने कम से कम 40 भाजपा कार्यकर्ताओं को बुरी तरह घायल कर दिया। इनमें से 25 कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें एक की हालत गंभीर है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री मानिक साहा ने मंगलवार को कहा कि बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। ग्राम पंचायत चुनावों और अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के पहले नड्डा की रैली की शुरुआत को भाजपा का चुनावी तैयारियों का शंखनाद माना जा रहा है।

त्रिपुरा के आइजी (कानून व व्यवस्था) अरिंदम नाथ ने बताया कि पश्चिमी त्रिपुरा और सिपाहीजाला जिलों में सात अलग हमलों में 40 भाजपा कार्यकर्ता घायल हुए हैं। यह सभी कार्यकर्ता जेपी नड्डा की खुमुलिंग स्थित रैली में जा रहे थे। यह जिला त्रिपुरा ट्राइबल एरियाज आटोनामस डिस्टि्रक्ट काउंसिल (TTAADC) का मुख्यालय है। उन्होंने बताया कि अमरेंद्रनगर में 19 भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। अब तक करीब 15 हमलावरों की पहचान कर ली गई है।

बीते सोमवार को जेपी नड्डा ने त्रिपुरा में केजरीवाल पर भी साधा था निशाना

अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी संगठनों को तैयार करने के लिए सोमवार को त्रिपुरा के दो दिवसीय दौरे पर आए जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूछा कि केजरीवाल ने जांच एजेंसियों, राजनीतिक दलों और लोगों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब दिए बिना आबकारी नीति के मुद्दे को क्यों घुमा दिया।

उन्होंने कहा, 'केजरीवाल को आबकारी नीति पर हमारे सवालों के जवाब देने बाकी हैं। आप अगर ईमानदार हैं, तो इसका जवाब अदालत में दें। वह कभी कहते हैं कि हम उन्हें गिरफ्तार करना चाहते हैं। कभी वह कहते हैं कि हम उन्हें परेशान कर रहे हैं। यह इतना बड़ा घोटाला है और दिल्ली को इतना नुकसान हुआ है। 

 

Post Views : 349

यह भी पढ़ें

Breaking News!!