image

आत्मनिर्भर भारत की एक पर्फ़ेक्ट मिसाल हैं अतुल कुमार निमेष

संजय साग़र

आगरा। देश में ताजनगरी के अतुल कुमार निमेष ने ईमानदारी, लगन, अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर कई समस्याओं से जूझते हुए मुम्बई में फ़िल्म मेकिंग व एनिमेशन के क्षेत्र में सफलता के कई ऐसे मुकाम हासिल किए हैं। जो की हर हिंदुस्तानी युवा के लिए एक पर्फ़ेक्ट मिसाल हैं। वैसे तो यूपी में कई युवा फ़िल्म निर्माता हैं जिन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, लेकिन हम आपको बता रहे हैं, ये शख्श निर्देशक, लेखन, फ़िल्म प्रोडक्शन और एनिमेशन जैसे क्षेत्रों से जुड़े प्रभावशाली नवयुवक अतुल कुमार निमेष के बारे में जिनका अबतक का कठिन जीवन संघर्ष पूरे यूपी के सामने एक उदाहरण हैं। अपने काम के प्रति ईमानदारी से ज़िम्मेदारी के साथ फ़िल्म प्रॉडक्शन व एनिमेशन में कुशल अतुल कुमार निमेष ने माया नगरी में काफी प्रभावशाली शख्सियत माने जाते हैं। ये उनके माता पिता व परिवार और गुरुजनों का आशीर्वाद एवं उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है। 

श्री अतुल कुमार निमेष प्रतिभाशाली युवा हैं। उन्होंने यूपी से लॉ की पढ़ाई की हैं, अपने करियर की शुरूआत उन्होंने एक एनजीओ से की और वो आजकल म्यूजिक इण्डस्ट्री के अलावा फ़िल्म प्रोड्यूस भी करवाते हैं। वो भी इण्डिया और बाहर की कंट्रीज़ में, इसलिए उनके बेह्तरीन काम के लिए उन्हें आगरा शहर मे सम्मान से नवाज़ा गया। उन्होंने विभिन्न विषयों पर रहते हुए अपनी कार्य-कुशलता का परिचय दिया। अतुल कुमार निमेष फ़िल्म प्रोडक्शन, म्यूजिक प्रोडक्शन, फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूशन इत्यादि में आज़ यह स्थान उन्होंने कड़ी मेहनत, ईमानदारी, विश्वास और लगन से फ़िल्म प्रोडक्शन के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई हैं। ताजनगरी में आज उनका नाम बहतरीन फ़िल्म निर्माताओं की सूची में शामिल हो रहा हैं। तिनके से ताज तक पहुंचने वाले श्री अतुल की सफलता युवा सशक्तिकरण का एक आदर्श उदाहरण है। आगरा या यूपी में ही नहीं, मुम्बई में भी उनकी नेक दिल कार्य कुशलता का लोहा मान जा रहा है। आज अतुल कुमार यूथ इंडिया के लिए एक पर्फ़ेक्ट मिसाल हैं।

Post Views : 299

यह भी पढ़ें

Breaking News!!