image

Bihar OFSS 11th Second Merit List 2022: बिहार बोर्ड ने 11वीं में एडमिशन के लिए सेकेंड मेरिट लिस्ट रिलीज, इस डेट तक लें प्रवेश

Bihar OFSS 11th Second Merit List 2022 बिहार बोर्ड ने ओएफएसएस प्रवेश प्रक्रिया जून में शुरू हुई थी। इसके बाद से हाल ही में फर्स्ट मेरिट लिस्ट जारी की थी। इसके बाद अब बिहार बोर्ड ने दूसरी सूची जारी कर दी है।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। Bihar OFSS 11th Second Merit List 2022: बिहार बोर्ड ने 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए ओएफएसएस दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड, बीएसईबी (Bihar School Examination Board, BSEB) ने कक्षा 11 के लिए ओएफएसएस दूसरी मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट ofssbihar.in पर उपलब्ध कराई है। अब ऐसे में, दाखिले के इच्छुक छात्र-छात्राएं जिलेवार 11 वीं मेरिट सूची की जांच कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची के चयनित उम्मीदवारों को सात सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके अलावा, दाखिले के लिए लिस्ट की जांच करने के लिए छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फाॅलो करके सूची को डाउनलोड कर सकते हैं।बिहार बोर्ड ने इस संबंध में आधिकारिक ट्वीट करके घोषणा की थी।   

.                                         

Here's how to check the Merit List For Bihar Board OFSS Inter Admissions 2022: बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन लेने के लिए सूची की जांच करने के लिए इन डायरेक्ट स्टेप्स को करें फॉले

बिहार बोर्ड 11वीं में एडमिशन लेने के लिए सूची की जांच करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट- ofssbihar.in पर जाना होगा। इसके बाद, अब OFSS 11वीं मेरिट लिस्ट लिंक पर क्लिक करें। अब अपना लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करें- रोल नंबर, जन्म तिथि एंटर करें। इसके बाद, OFSS 11वीं की मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी। अब लिस्ट को डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार बोर्ड की 11वीं कक्षा में इस साल राज्य भर के 6,523 स्कूलों और कॉलेजों में 18,27,870 सीटों के लिए नामांकन होगा। वहीं स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि, दाखिले के लिए वे अंतिम समय का इंतजार न करें, बल्कि समय रहते प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। 

 

Post Views : 276

यह भी पढ़ें

Breaking News!!