image

भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा ने ललित चाहर को हरियाणा व संजय पांडेय को झारखंड की सौंपी कमान

डीके श्रीवास्तव

नई दिल्ली । भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता इंजीनियर चन्द्रकान्त त्यागी के नेतृव में कोर कमिटी बैठक हुई। बैठक में राज्यों में संगठन को सशक्त करने का निर्णय लिया गया। ई चंद्रकांत ने हरियाण और झारखण्ड राज्य में तत्काल प्रभाव से संगठन के दो राष्ट्रीय महासचिव क्रमशः सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ललित चाहर को हरियाणा प्रदेश और अधिवक्ता और वरिष्ट पत्रकार संजय पांडेय को झारखंड प्रदेश का प्रभारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष ई चंद्रकांत ने बताया कि संगठन का कार्य विगत 15 वर्षों से चल रहा है। संगठन में देश भर के वकील और समाजसेवी मुहिम से जुड़े हुए हैं। झारखण्ड और हरियाणा में उक्त नियुक्त किये गए प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही एक कोर टीम का गठन किया जाएगा। इससे संबंधित नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय संगठन महासचिव सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता निखिल त्यागी ने जारी कर दी है। निखिल ने कहा है कि उनकी जब भी जरूरत होगी वे उपस्थित रहेंगे। इधर, हरियाणा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष ललित चाहर ने कहा कि जल्द ही एक सशक्त कोर कमिटी के गठन कर दिया जाएगा। बुद्वीजीवियों और समाजसेवियों के साथ विचार विमर्श कर कार्यक्रम तय किया जाएगा। अधिवक्ता और वरिष्ट पत्रकार संजय पांडेय ने कहा कि भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा करप्शन के खिलाफ लोगों के मानसिक परिवर्तन पर जोर देगा। कोर कमिटी में शामिल पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श कर गतिविधियां बढ़ाई जाएंगी। संगठन के पास कई अनुभवी अधिवक्ता, समाजसेवी और शिक्षक टीम के शामिल हैं, जिनकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी

Post Views : 343

यह भी पढ़ें

Breaking News!!