image

अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

विनोद सिंह गुर्जर

महू (इंदौर) - अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन माँ वैष्णवी समिति अदिति विहार, पंचायत भाटखेडी के तत्वावधान में सूत्रधार गीतकार विनोद सिंह गुर्जर, महू और कवि रविन्द्र पंवार, अदिती विहार के संयुक्त संयोजन में गणेशोत्सव पर्व पर कुशल संचालक हास्य कवि श्रीराम परिंदा (मनावर)के संचालन में एवं भाटखेडी पंचायत के सरपंच श्री महमूद सेठ जी के मुख्य आतिथ्य और श्री बदन सिंह शाक्य जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। आयोजन मध्य रात्रि २.३० बजे तक सुधि श्रोताओं की अनवरत तालियों के मध्य गतिमान रहा। गुदगुदाने वाला हास्य और गजल शेरो शायरी के दौर में श्रोताओं का अपार जनसैलाब देखते बन रहा था १००० दर्शकों की भीड़ स्थानीय ना रहते हुये पीथमपुर व आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र से ज्यादा थी। भगवान गणेश की आरती एवं सरस्वती वंदना के पश्चात कवियों को मंच पर आह्वान और फूल मालाओं से स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।  माँ शारदे की वंदना कन्नौद, देवास से पधारी मधुर कंठ की धनी कवियत्री दिपिका व्यास के द्वारा काव्यांजली दी गई। परिंदा जी ने संचालन की शुरुआत गुड़ को कूट-कूट कर गन्ना बना दूँ अपनी पैरोडी से की । 
कवियों में विनोद सिंह गुर्जर, श्रीराम परिंदा, बृजेश पटवारी, यश कौशल, श्रीमती दीपिका व्यास, श्रीमती बिंदु के पंचोली, श्रीमती मीनाक्षी यादव, अनिरूद्ध कुशवाहा, पवन जोशी, रविन्द्र पंवार, सुखप्रीत सिंह 'सुखी' आदि ने अपनी श्रेष्ठ रचनायें प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के अंत में रविन्द्र पंवार ने आभार व्यक्त कर पारितोषक वितरण किया।

Post Views : 370

यह भी पढ़ें

Breaking News!!