image

आवारा पशुओं के आतंक से किसान हुए परेशान, प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर से किसानो ने लगायी गुहार

डीके श्रीवास्तव

आगरा। किरावली तहसील के गांव सोनिगा, व बहा, बघा  नगला हीरामन, बानपुर के किसान आवारा पशुओं और जंगली सूअरों के आतंक से भारी परेशान हैं आवारा पशु और जंगली सूअर किसान की बाजरा- ज्वार की फसल को भारी  नुकसान पहुंचा रहे हैं किसानों ने अपनी बात आज राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर सहित अन्य राष्ट्रीय लोक दल नेताओ से कही। राष्ट्रीय लोक दल नेताओं ने तत्काल दूरभाष पर उप जिलाधिकारी किरावली से वार्ता की और किसानों की परेशानी से अवगत कराया।


राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ने उप जिलाधिकारी से तत्काल आवारा पशुओं और जंगली सूअरों से किसानों को निजात दिलाने की अपील की और समुचित कार्यवाही करने का अनुरोध किया। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर ब्रज क्षेत्र के महासचिव डॉ रुपेश चौधरी किसान मोर्चा के व्रत क्षेत्र अध्यक्ष भूदेव सिंह प्रधान राष्ट्रीय लोक दल के नेता दुर्गेश शुक्ला, मुकेश पहलवान, डॉक्टर नेत्रपाल सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख उदय सिंह, रुमाल सिंह पहलवान, गंगाराम पैलवार, रामकृपाल बघेल आदि ने कहा है यदि शीघ्र ही आवारा पशुओं और जंगली सूअरों से किसानों को मुक्ति नहीं दिलाई गई तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

Post Views : 232

यह भी पढ़ें

Breaking News!!