image

Ponniyin Selvan के ट्रेलर लॉन्च पर ऐश्वर्या राय ने सबके सामने छुए रजनीकांत के पैर, Video हो रहा वायरल

Ponniyin Selvan Part 1 Trailer Launch पोन्नियिन सेलवन पार्ट वन के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे सुपरस्टार रजनीकांत ने ढेर सारी बातें की। इस दौरान उन्होंने मणि रत्नम की पोल भी खोली। रजनीकांत ने कहा मैं पोन्नियिन सेलवन का हिस्सा बनना चाहता थे।

नई दिल्ली, जेएनएन। Ponniyin Selvan Part 1 Trailer Launch : ऐश्वर्या राय के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। ऐश्वर्या की फिल्म पोन्नियन सेल्वन का ट्रेलर फाइनली रिलीज हो गया है। पोन्नियिन सेल्वन फिल्म में ऐश्वर्या साउथ सुपरस्टार विक्रम के साथ नजर आ रही हैं। पोन्नियिन सेल्वन का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। मणि रत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन का ग्रैंड इवेंट चेन्नई में हुआ, जहां फिल्म के ट्रेलर के साथ.साथ फिल्म का म्यूजिक भी लॉन्च किया गया। इस दौरान साउथ के कई दिग्गज ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मौजूद थे। वहीं इस खास मौके पर साउथ सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन खास मेहमान बनकर पहुंचे। इस खास मौके पर ऐश्वर्या ने स्टेज पर सबके सामने जो किया उसने हर किसी का दिल जीत लिय। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें ऐश्वर्या राय का वीडियो...

ऐश्वर्या ने सबके सामने छुए रजनीकांत के पैर

 

पोन्नियिन सेल्वन फिल्म के ट्रेलर रिलीज इवेंट के दौरान वहां रजनीकांत को देखकर ऐश्वर्या राय काफी खुश नजर आईं। उन्हें इस मौके पर सबके सामने रजनीकांत के पैर छुए। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लंबे समय के बाद रजनीकांत को देखकर ऐश्वर्या उनसे मिलर काफी खुश नजर आईं। उन्होंने तुरंत ही झुककर सुपरस्टार के पैर छुए।

रजनीकांत संग कर चुकी हैं काम

 

बता दें कि ऐश्वर्या ने रजनीकांत के साथ साल 2018 में फिल्म एंथिरन और 2018 के सीक्वल फिल्म 2.0 में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था। आपको बता दें कि पोन्नियन सेल्वन फिल्म की कहानी 10वीं शताब्दी के दौरान चोल साम्राज्य के संघर्ष की कहानी पर बेस्ड आधारित है। इस फिल्म में ऐश्वर्या लीड रोल प्ले कर रही हैं। हालांकि फिल्म में उनके लुक पर काफी विवाद भी खूब चर्चा में रहा था।

 

 

 

 

Post Views : 333

यह भी पढ़ें

Breaking News!!