image

आज घोषित होगा नीट यूजी परिणाम, इस समय देख पाएंगे स्कोर और रैंक कार्ड

NTA NEET UG Result 2022 राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आज यानि बुधवार 7 सितंबर को नीट यूजी रिजल्ट 2022 की घोषणा की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोर कार्ड ऑनलाइन मोड में देख सकेंगे और साथ ही अपनी रैंक भी जान सकेंगे।

नई दिल्ली, एजुकेशन डेस्क। NEET UG 2022 Result: नीट यूजी 2022 परीक्षा में सम्मिलित हुए 18 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आज यानि बुधवार का दिन महत्वपूर्ण होने जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा मेडिकल प्रवेश परीक्षा - राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2022 के नतीजों की घोषणा 7 सितंबर को का जानी है। नीट यूजी रिजल्ट 2022 डेट की घोषणा एनटीए ने पहले ही जारी कर दी थी। हालांकि, एजेंसी ने नीट यूजी रिजल्ट 2022 टाइम को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी अभी तक साझा नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड के आधार पर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एनटीए नीट यूजी 2022 रिजल्ट की घोषणा कर दिए जाने की सूचना उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजेगा।

NEET UG 2022 Result: इस समय देख पाएंगे परिणाम और स्कोर

ऐसे में उम्मीदवारों को जिस समय नीट यूजी 2022 रिजल्ट से सम्बन्धित एसएमएस प्राप्त होता है, वे उसके बाद अपना परिणाम ऑनलाइन देख पाएंगे। हालांकि, उम्मीदवारों को नीट यूजी रिजल्ट 2022 के अपडेट और निश्चित समय की जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट, neet.nta.nic.in पर विजिट करते रहना चाहिए।

 

NEET UG 2022 Result: ऐसे देख पाएंगे परिणाम और स्कोर

मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित हुए उम्मीदवार परिणाम को ऑनलाइन देख पाएंगे। इसके लिए एनटीए नीट यूजी 2022 रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिव करेगा। उम्मीदवारों को इस लिंक पर क्लिक करना होगा और फिर नये पेज पर अपना अप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या अप्लीकेशन नंबर व जन्म-तिथि भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद, परीक्षार्थी अपना परिणाम और स्कोर कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद कैंडीडेट्स के इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।

NEET UG 2022 Result: परिणाम के साथ फाइनल आंसर-की भी होंगे जारी

एनटीए ने 18.79 लाख उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया था। इस परीक्षा के लिए प्रोविजिनल आंसर-की 31 अगस्त को जारी करते हुए उम्मीदवारों से उनकी आपत्तियों को 2 सितंबर 2022 तक आमंत्रित किया था। इन आपत्तियों की सम्बन्धित विषय विशेषज्ञों से जांच के बाद अब नीट यूजी रिजल्ट 2022 के साथ-साथ फाइनल आंसर-की भी जारी किए जाएंगे।

 

Post Views : 250

यह भी पढ़ें

Breaking News!!