image

साउथ के इन पॉपुलर स्टार्स जिनका बॉलीवुड में नहीं चला करियर

कई ऐसे साउथ के एक्टर्स हैं जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री में अपना डंका बजाया हुआ है। हालांकि इन्ही स्टार्स ने जब बॉलीवुड में कदम रखा तो इनका करियर कुछ खास नहीं चला। बल्कि उनकी फिल्में फ्लॉप रहीं।

साउथ के कई ऐसे स्टार हैं जिन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं, लेकिन वहीं बॉलीवुड फिल्मों में जब उन्होंने काम किया तो कुछ खास नहीं चला। ऐसा नहीं है कि उनकी फिल्में छोटे बजट की रही हों। उन्होंने बड़े से बड़े बजट की फिल्मों में काम किया, लेकिन जो कमाल वे साउथ फिल्मों में दिखाते थे, वैसा कमाल उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में नहीं दिखाया। इस लिस्ट में आज के यंग स्टार्स भी शामिल हैं जैसे प्रभास, विजय देवरकोंडा और राम चरण। विजय तो हाल ही में रिलीज हुई फिल्म में नजर आए, लेकिन तब भी उनका कमाल नहीं चला।

विक्रम

विक्रम ने फिल्म रावण और डेविड में काम किया था। दोनों ही फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल था। वहीं साउथ में वह एक के बाद एक हिट फिल्में देते हैं।

सूर्या

नेशनल फिल्म अवॉर्ड अपने नाम कर चुके सूर्या ने राम गोपाल वर्मा की फिल्म रक्त चरित्र में काम किया था। लेकिन उनकी एक्टिंग और फिल्म दोनों ही कमाल नहीं कर पाई।

प्रभास

साउथ के सुपरस्टार प्रभास जिन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं जिसमे बाहुबली और बाहुबली 2 भी शामिल है। हालांकि जब प्रभास ने बॉलीवुड डेब्यू किया तो उनका जादू नहीं चला। प्रभास ने फिल्म साहो से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर लीड रोल में थीं। हालांकि फिल्म कुछ खास चली नहीं।

विजय देवरकोंडा

विजय देवरकोंडा ने हाल ही में फिल्म लाइगर के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विजय के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में थीं। फिल्म में विजय की परफॉर्मेंस को तो काफी पसंद किया गया, लेकिन फिल्म चली नहीं। फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई।

राम चरण

राम चरण जो साउथ के सुपरस्टार हैं उन्होंने फिल्म जंजीर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म में राम चरण के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। फिल्म में राम ने पुलिस वाले का किरदार निभाया था और फिल्म फ्लॉप हुई थी।

Post Views : 278

यह भी पढ़ें

Breaking News!!