image

महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी में वृद्धि के खिलाफ निकली जायेगी 3,500 किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा : संजीव कुमार सिंह

संजय सागर

लखनऊ। कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' कल से कन्याकुमारी से शुरू। पांच महीने में 3570 किमी दूरी तय करेगी। यह 8 सितंबर को सुबह 7 बजे शुरू होगी जब राहुल गांधी और कई अन्य कांग्रेस नेता मार्च शुरू करेंगे।

इस सन्दर्भ में राष्ट्रीय नेता, इंडियन नेशनल कांग्रेस एआईसीसी पर्यवेक्षक प्रभारी, बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया, सदस्य इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ ज्यूरिस्ट्स सचिव, कांग्रेस किसान एवं औद्योगिक प्रकोष्ठ, कानूनी सलाहकार सदस्य, चुनाव प्रचार समिति बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल और आसाम एवं लोकसभा चुनाव 2024 में प्रधानमंत्री पद के दावेदार एवं सुप्रशिद्ध समाजसेवक ठाकुर संजीव कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य में बताया कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस काफी मजबूत होगी और 2024 लोक सभा इलेक्शन में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 3,500 किलोमीटर की 'भारत जोड़ो यात्रा' महंगाई, बेरोजगारी और आवश्यक वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर में वृद्धि के खिलाफ है। जहां राहुल गांधी देश भर में यात्रा कर महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर जोर देंगे और सांप्रदायिक सद्भाव को बढ़ावा देंगे। 'भारत जोड़ो यात्रा' कांग्रेस पार्टी का अब तक का सबसे बड़ा जनसंपर्क कार्यक्रम है, जहां पार्टी के नेता जमीनी स्तर पर आम लोगों तक पहुंचेंगे। कांग्रेस महंगाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार पर हमला करती रही है और कहती रही है कि ये आम लोगों के मुद्दे हैं और इस पर सभी मंचों पर चर्चा होनी चाहिए। कोंग्रेस आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण और राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रही है। भारत जोड़ी यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस के पूर्व नेता राहुल गांधी जी श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की समाधि पर प्रार्थना सभा में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वह कन्याकुमारी में एक कार्यक्रम में शामिल होंगे जहां तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। यहां राहुल को खादी का राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जाएगा।महात्मा गांधी मंडपम में कार्यक्रम के बाद जहां स्टालिन मौजूद रहेंगे, राहुल गांधी अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ सार्वजनिक रैली के स्थान पर जाएंगे जहां यात्रा औपचारिक रूप से शुरू की जाएगी। एक वीडियो संदेश में प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोगों से जहां भी संभव हो यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। यात्रा की जरूरत है क्योंकि देश में नकारात्मक राजनीति की जा रही है और लोगों के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य महंगाई और बेरोजगारी जैसे लोगों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना है। हालांकि कन्याकुमारी से श्रीनगर तक की 3,570 किलोमीटर की यात्रा, जो लगभग पांच महीनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करेगी। औपचारिक रूप से इस रैली में शुरू की जाएगी।

Post Views : 271

यह भी पढ़ें

Breaking News!!