image

जीवन आधार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा गणपति उत्सव का आयोजन

डीके श्रीवास्तव

आगरा।  जीवन आधार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा हलवाई की बगीची स्थित निशुल्क शिक्षा केंद्र मे गणपति उत्सव का आयोजन किया गया। संस्थापिका नीता जैतली ने बताया कि छात्रों ने बहुत मेहनत से सांस्कृतिक कार्यक्रम तैयार किये,, गणेश वंदना एवम विभिन्न भजनो पर नृत्य किया तथा भजन भी गाये। सस्थापिका डॉ मंजू गुप्ता ने बताया कि संस्था छात्रों को शिक्षा के साथ साथ संस्कार और धर्म के साथ भी जोड़ने जा कार्य करती है क्युकी जो धर्म के साथ जुड़ता है वह सही मायने मे इंसान बनता है और देश और समाज के लिए उपयोगी बनता है। 21 दीपों से मुख्य आरती नीता जैतली डॉ सिमरन उपाध्याय एवम डॉ मंजू गुप्ता ने की।।इस अवसर पर अनिता पाठक रेखा गुप्ता कविता कक्कर लता शिवानी लक्ष्मी, प्रिया अंजना  कौशल कुमार आदि ने भजन गाये एवम व्यवस्था मे सहयोग किया,, कार्य क्रम के बाद सभी मे मिष्ठान एवम फल का वितरण किया गया।

Post Views : 391

यह भी पढ़ें

Breaking News!!