image

दिल्ली के वत्स आशीष बने नीट के सेकेंड टॉपर, बताया कैसे की थी तैयारी

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 के नतीजे घोषित कर दिए। नीट में दिल्ली के वत्स आशीष बतरा को दूसरा स्थान मिला है। हालांकि आशीष के नीट टॉपर राजस्थान की तनिष

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने बुधवार को मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2022 के नतीजे घोषित कर दिए। नीट में दिल्ली के वत्स आशीष बतरा को दूसरा स्थान मिला है। हालांकि आशीष के नीट टॉपर राजस्थान की तनिष्का के बराबर मार्क्स (720 में से 715- 99.99 परसेंटाइल ) आए हैं लेकिन टाई ब्रेकिंग फॉर्मूले के चलते उनके रैंक 2 मिली है।  आकाश बाएजु की कोचिंग फैकल्टी का शुक्रिया अदा करते हुए आशीष ने कहा, '10वीं के बाद मैंने तैयारी शुरू कर दी थी। शुरुआत में तो मैं इतना सीरियस नहीं था लेकिन रेगुलर कोचिंग क्लास जॉइन करने के बाद मैंने इसे मिशन बना लिया। डेढ़-डेढ़ घंटे की पढ़ाई के बाद खुद को 20 से 30 मिनट का ब्रेक देता था। ब्रेक में म्यूजिक सुनना और खेलना पसंद करता था।'

नीट यूजी परीक्षा में कुल 18,72,343 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें से 17,64,571 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें कुल 9,93,069 छात्र पास हुए हैं। पहली चार रैंक हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स के 99.99  परसेंटाइल (715 मार्क्स) हैं। इनके बीच रैंक का निर्धारण टाइ ब्रेकिंग फॉर्मूले से हुआ। परीक्षा पास करने वाले 9,93,069 स्टूडेंट्स में से 2,82,184 अनारक्षित वर्ग के हैं। 447753 ओबीसी, 131767 एससी, 47295 एसटी और 84070 EWS कैटेगरी के हैं। 2,717 उम्मीदवार दिव्यांग वर्ग से हैं। 

NEET UG 2022 Cut off Category Wise : यहां देखें नीट कटऑफ
कैटेगरी        कटऑफ परसेंटाइल    कटऑफ स्कोर

अनारक्षित/EWS     50th परसेंटाइल     715-117
ओबीसी        40th परसेंटाइल     116-93
एससी        40th परसेंटाइल     116-93
एसटी        40th परसेंटाइल     116-93

नीट-स्नातक परीक्षा देश के बाहर 14 शहरों सहित कुल 497 शहरों में 3,570 केंद्रों पर 17 जुलाई को आयोजित की गई थी।

Post Views : 336

यह भी पढ़ें

Breaking News!!