image

दीवानी में 11 सदस्यीय सेंट्रल कमेटी का गठन

इंडिया समाचार 24

आगरा| आज दीवानी की समस्त बार एसोसिएशन के पदाथिकारियो की आवश्यक बैठक आगरा बार एसोसिएशन की लाइब्रेरी में आहूत की गई | बैठक की अध्यक्षता आगरा बार के अध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव आगरा एडवोकेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप फौजदार ग्रेटर आगरा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबा दीवान सिंह ने की संचालन आगरा बार एसोसिएशन के सचिव शिशुपाल सिंह कसाना ने किया
| बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्तावित ११ सदस्यीय सेंट्रल कमेटी का गठन किया गया  आगरा बार एसोसिएशन के सचिव शिशुपाल सिंह कसाना ने 11 सदस्यीय सेंट्रल कमेटी की घोषणा की सेंट्रल कमेटी में सर्वश्री वरिष्ठ अधिवक्ता पीएस मेहरा, करतार सिंह भारतीय, प्रवीण श्रीवास्तव, दीवान सिंह बाबा, दिलीप फौजदार, दुर्ग विजय सिंह भैया,  लोकेंद्र शर्मा, दिनेश चंद शर्मा, अरुण सोलंकी, हेमंत भारद्वाज, अरुण पचौरी को शामिल किया गया है|

 सेंट्रल कमेटी भविष्य में अधिवक्ताओं की समस्या और उनके विवादों का निस्तारण करेगी| इसके साथ सेंट्रल कमेटी न्यायिक अधिकारी, पुलिस और प्रशासन के बीच सेतु का कार्य करेगी | आवश्यकता पड़ने पर वार्तालाप कर समस्याओं के समाधान और अधिवक्ताओं के सम्मान और उनके हित में कार्य करेगी| बैठक में चौधरी अजय सिंह, अनिल तिवारी, फूल सिंह चौहान, वीरेंद्र सिंह फौजदार, अधर कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, हरिओम शर्मा, ऋषि राज चौहान, सत्य प्रकाश सिंह, अनूप शर्मा प्रवीण पाराशर, कृपाल सिंह वर्मा आदि मौजूद थे|

Post Views : 330

यह भी पढ़ें

Breaking News!!