image

पिथौरागढ़ से सटे नेपाल सीमा पर फटा बादल, काली नदी में झील बनने से तबाही, दर्जनों मकान बहे...

Cloud Burst In Uttarakhand शुक्रवार की रात को भारत नेपाल सीमा पर आफत की बारिश हुई। नेपाल के लास्कु के पास बादल फटने से नाले ने विकराल रूप ले लिया। नाले के साथ आए मलबे से काली नदी में झील बन गई। 50 से अधिक मकान जलमग्न हो गए।

पिथौरागढ़, जागरण संवाददाता : Cloud Burst In Uttarakhand Nepal Border : उत्तराखंड के सीमांम जिले पिथौरागढ़ में भारत नेपाल सीेमा पर धारचूला में देर रात भारी बारिश और बादल फटने से बड़ी तबाही मची है। नेपाल में काफी नुकसान बताया जा रहा है। बादल फटने के दौरान काली नदी में भारी मात्रा में बलमा आने से झील गई है।

jagran

धारचूला में रात को हुई भारी बारिश से भारत और नेपाल सीमा पर भारी तबाही। नेपाल में भारी नुकसान । मलबे से काली नदी में बनी झील । भारत के खोतिला का प्रेमनगर में काली नदी में बनी झील से कई जलमग्न हो गए हैं।

jagran

पुल पार नेपाल के लासकु में भी भारी बारिश से तबाही हुई है। कुछ लोगों के लापता होने की भी सूचना है। फिलहाल हेलीकॉप्टर से फंसे लोगों को रेस्क्यू करने के साथ उन तक मदद पहुंचाई जा रही है।

jagran

खोतिला व्यासनगर के पास काली नदी में लगभग दो किमी लंबी झील बनने से व्यासनगर के 50 से अधिक मकान जलमग्न हो गए।

jagran

सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन, राजस्व दल, एसडीआरएफ, पुलिस राहत कार्य मे जुटे है। हैलीकॉप्टर से राहत सामग्री खोतिला पहुचाई जा रही है। प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुचाया जा रहा है।

उधर नेपाल में भारी तबाही हुई है। एक दर्जन से अधिक मकान बह गए है। कुछ लोगो के लापता होने की सूचना है। आठ से दस वाहन मलबे के साथ बह गए है।

jagran

Post Views : 513

यह भी पढ़ें

Breaking News!!