image

खंदौली में क्षत्रिय समाज की महापंचायत में पहुंचे विधायक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख, पुलिस के छूटे पसीने

आगरा

आगरा। खंदौली मुढ़ी जंहागीरपुर में जमीन के विवाद मे हुए गोलीकांड के एक माह बाद भी हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में क्षत्रिय समाज के लोगों की मुढ़ी चौराहा पर महापंचायत चल रही है। रविवार सुबह से ही भीड़ जुटना शुरू हो गई। विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगवीर सिंह तोमर, महापंचायत में पहुंचे। इस महापंचायत को रोकने के लिए जहां पुलिस प्रशासन ने खूब जोर लगाया था, वहीं आज सुबह जब भीड़ जुटना शुरू हुई, तो पुलिस के पसीने छूट गए। बता दें इस पंचायत को लेकर प्रशासन ने करीब 250 लोगों को लुक आउट नोटिस जारी किया है। साथ ही संस्था के एक पदाधिकारी को हिरासत में ले लिया है।
 
एसडीएम एत्मादपुर अभय सिंह के मुताबिक पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। महापंचायत की कोई अनुमति नहीं है। नोटिस जारी किए गए हैं, इसके बाद भी अगर महापंचायत करने  की कोशिश होती है, तो आयोजको और पंचायत में आने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद भी संगठन के लोगों ने महापंचायत करने की जिद नहीं छोड़ी। सोशल मीडिया पर भी समर्थन मांगा गया। बताया जा रहा है कि महापंचायत को क्षत्रिय संगठन करणी सेना भारत, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, राजपूताना यूथ बिग्रेड भारतीय, किसान यूनियन भानु, और सिस्टम सुधार संगठन ने समर्थन दिया है। 

Post Views : 241

यह भी पढ़ें

Breaking News!!