image

JEE Advanced result 2022: कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी कर, शोध करना है अभिजीत

आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी करनी है। रिसर्च पर भी काम करना है। अभी पढ़ाई पर फोकस जारी रहेगा। यह बातें बिहार टॉपर अभिजीत आनंद ने कही। वे गुवहाटी जोन के टॉपर बने हैं। बेगूसराय निवासी अ

आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई पूरी करनी है। रिसर्च पर भी काम करना है। अभी पढ़ाई पर फोकस जारी रहेगा। यह बातें बिहार टॉपर अभिजीत आनंद ने कही। वे गुवहाटी जोन के टॉपर बने हैं। बेगूसराय निवासी अभिजीत आनंद के घर में खुशियों का माहौल है। अभिजीत ने कहा कि एडवांस में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए काफी मेहनत किया हूं। ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ाई जारी रही।

ऑफलाइन पढ़ाई का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि पिता राकेश कुमार बिहार सरकार के एजी ऑफिस में हैं। माता आशा कुमारी गृहिणी हैं। गुरुजनों का काफी सहयोग मिला। जेईई मेन जून के बिहार टॉपर आदित्य अजेय जेईई एडवांस 2022 के गुवाहाटी जोन के थर्ड टॉपर बने हैं। आदित्य को 188वां रैंक प्राप्त हुआ है। वे बताते हैं कि मेरा सपना आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस लेकर पढ़ने का है।

JEE Advanced 2022 Result- Direct Link

final answer key- Direct link

आपको बता दें कि JEE Advanced Cut Off 2022: आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ ( JEE Advanced CutOff ) भी जारी कर दी है। जिन स्टूडेंट्स ने कटऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, उन्हें जेईई एडवांस्ड में क्वालिफाइड घोषित किया गया है।

Post Views : 424

यह भी पढ़ें

Breaking News!!