image

अटेवा-पेंशन बचाओ मंच द्वारा मण्डलीय संवाद/समीक्षा बैठक संपन्न

आगरा

आगरा। अटेवा-पेंशन बचाओ मंच द्वारा दिनांक-18 सितम्बर 2022 आगरा में मण्डलीय संवाद/समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिसमें अटेवा के साथ ही सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों व सक्रिय साथियों से संवाद स्थापित कर राजस्थान,छत्तीसगढ़ व झारखंड में पुरानी पेंशन बहाल होने पर बधाई दी गई तथा उत्तर प्रदेश में शीघ्र पुरानी पेंशन बहाली हेतु रणनीति बनाई गई।
   कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा पेंशन शहीद स्व०राम आशीष सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि अटेवा प्रदेशाध्यक्ष विजय कुमार "बन्धु" ने अपने संबोधन में कहा कि -आप सबके प्रयासों से यह मुद्दा राष्ट्रीय बन गया है। हमें तीन राज्यों में सफलता मिली है। बस हमें संघर्ष  करते रहना है 2023 के अंत तक दस राज्यों में बहाल हो जायेगी तथा 2024 तक पुरानी पेंशन पूरे देश में बहाल होगी।
  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित लेखपाल संघ के प्रदेशाध्यक्ष राम मूरत यादव जी ने कहा कि- पुरानी पेंशन की इस लड़ाई में लेखपाल संघ सदैव साथ रहा है और आगे भी साथ रहेगा। यू० पी ०एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री हेमन्त सिंह खड़का ने कहा कि-पुरानी पेंशन हमारे भविष्य का सहारा इस लड़ाई में हम पूरी तरह से अटेवा के साथ हैं। वरिष्ठ कर्मचारी नेता रामेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि-पुरानी पेंशन की बहाली अटेवा के नेतृत्व में ही होगी क्योंकि यही ईमानदारी से इस लड़ाई को लड़ रहा है। प्रदेश का कर्मचारी इस लड़ाई में अटेवा के साथ हैं। अटेवा प्रदेश महामंत्री डा नीरजपति त्रिपाठी ने कहा कि- अटेवा ने पेंशन आन्दोलन को अपने संघर्षों के बल पर प्रदेश व देश का सबसे चर्चित मुद्दा बना दिया है।अटेवा अब हर ब्लाक में अपने कैडर तैयार कर आन्दोलन को तेज करेगा।
 प्रदेश आई टी सेल सह प्रभारी प्रमोद पटेल जी ने कहा कि - किसी भी आन्दोलन में आई टी की बड़ी भूमिका होती है।अत: हम सबको इसका सदुपयोग कर आन्दोलन को और मजबूत करना चाहिए।
 अपने अध्यक्षीय संबोधन में डा०आनन्दवीर सिंह प्रदेश सलाहकार अटेवा,ने आये हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगणों तथा सभी पेंशन विहीन साथियों,मातृशक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा कहा कि-एन पी एस कर्मचारियों के साथ से धोखा है इससे हम सभी का भविष्य अंधकारमय हो गया है।अत: हम सबको मिलकर अटेवा का साथ देना होगा।
मण्डलीय आय-व्यय निरीक्षक चमन रस्तोगी, जिला संरक्षक भूपेंद्र प्रताप सिंह,वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, संतोष सरोज ,जिला सह संयोजक द्वय डॉ प्रमोद कुमार यादव,संजय वर्मा,मीडिया प्रभारी अनिल गौतम,संयुक्त मंत्री विजय सिंह यादव, संगठन मंत्री दिनेश यादव,ब्लॉक संयोजक गण त्रिलोचन, नवीन कुमार, गिरजेश कुमार, सोबरन सिंह, राजबहादुर, सुरजीत सिंह ने आगरा पधारने पर सभी अतिथियों का स्वागत किया।  
कार्यक्रम आयोजक जिला संयोजक आगरा, जुग्गी लाल वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए सभी पदाधिकारियों, मातृशक्तियों साथियों,कर्मचारियों,पत्रकार बन्धुओं को बधाई दी।
  जिला संयोजिका महिला विंग व कार्यक्रम सह आयोजक संजूबाला आनन्द ने कहा कि हम बहनें भी इस आन्दोलन में आपके साथ मिलकर चलेंगी। जब भी जरूरत होगी हम सदैव आन्दोलन में सहयोग हेतु पूरी तरह से तैयार हैं।
कार्यक्रम में भूपेन्द्र सिंह,प्रमोद कुमार,प्रदीप सिंह,त्रिलोचन,राम लाल,शारदा सिंह,रमाकांत प्रजापति, विनोद तिवारी,आशा रानी,ममता,दीप्ति,शान्ति मिश्रा,नीतू यादव,संगीता बघेल,शिल्पी शर्मा, दीपक कुमार,नरेंद्र राजपूत,विजय सरोज,परवेज,डा राघवेन्द्र सिंह,विनय यादव,हरीश कुमार,अवधेश कुमार,अमोल चतुर्वेदी,प्रियंका सिंह, धर्मेन्द्र कुमार,अमित जैन, रविन्द्र कुमार, जितेंद्र सिंह,शशिकांत दीक्षित,आराध्य पाण्डेय,सुनील सिंह, शैलेन्द्र कुमार,सहदेव सिंह,शिवम् उपाध्याय,मनमोहन सिंह,अमित यादव,विनोद कुमार,आदि सहित भारी संख्या में शिक्षक/कर्मचारी उपस्थित रहें।
    कार्यक्रम संयोजक डा०आशाराम यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष,अटेवा ने कार्यक्रम में पधारें मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथिगणों,आगरा मण्डल के सभी पदाधिकारियों,सक्रिय साथियों,मातृशक्तियों का आभार प्रकट किया।

Post Views : 252

यह भी पढ़ें

Breaking News!!