image

13 सूत्रीय मांगों को लेकर,21 सितंबर को सभी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण करेंगे, लखनऊ कूच - विनोद इलाहाबादी

आगरा

आगरा। आज दोपहर 03 बजे उ.प्र.स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की प्रेसवार्ता आगरा नगर निगम स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें महासंघ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि महासंघ विगत 6 सितंबर को एकदिवसीय धरनाप्रदर्शन नगर निगम प्रांगण में  जोरदार तरीके से कर चुका है।
13 सूत्रीय मांगों में नगर निगम,नगर पालिका, नगर पंचायत, जलकल,जलसंस्थान आदि के सभी संवर्गों के कर्मचारियों के हित हेतु प्रमुख मांगें-पुरानी पेन्शन बहाली,पदोन्नति, स्थायीकरण, वेतन विसंगति, अकेन्द्रीयत सेवा संवर्ग की सेवा नियमावली, कार्यदायी संस्था के माध्यम से कार्यरत सफाई कर्मचारी सहित सभी संवर्गों के कर्मचारियों को पद के अनुरूप वेतन,भत्ते तथा सेवा सुरक्षा नीति आदि के साथ-साथ दैनिक वेतन,संविदा कर्मचारियों का स्थायीकरण, रिक्त पदों पर स्थाई नियुक्ति, वर्ष-1990 से बंद सामान्य भर्ती खोली जाये तथा आज की आवश्कतानुसार उच्चीकरण, पुनर्गठन, लिपिक एवं राजस्व, कम्प्यूटर, चालक आदि पदों का पुनर्गठन राज्य कर्मचारियों की भाँति पदनाम व वेतन भत्ते दिया जाना एवं सातवें वेतनमान का पूरा लाभ आदि बहुत सी समस्याएं जिनका समाधान समय रहते नहीं किया जा रहा है।
इन्हीं सब समस्याओं को लेकर 13 सूत्रीय मांगों को लेकर महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष-शशिकुमार मिश्राजी! के नेतृत्व में लखनऊ स्थित, गाँधी प्रतिमा पर करेगा।
आगरा ईकाई के वरिष्ठ संरक्षक-हरीबाबू वाल्मीकि जी! ने बताया कि अगर निकाय कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं, मांगों को यदि सरकार ध्यान नहीं देती है तो प्रदेशाध्यक्ष-शशिकुमार मिश्रा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष-विनोद इलाहाबादी सहित समस्त महासंघ नेतृत्व सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ने हेतु बिगुल फूंकेगा।
*
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष-विनोद इलाहाबादी ने कहा कि प्रदेश  सरकार जानबूझकर कर्मचारियों के साथ पुरानी पेन्शन बहाली,पदोन्नति, वेतन विसंगति, स्थाईकरण, स्थाई नियुक्तियों,कैशलैस इलाज, समान कार्य का समान वेतन आदि गंभीर समस्याओं को लेकर सौतेलेपन का व्यवहार कर रही है, कई प्रदेशों में पुरानी पेन्शन बहाली हो चुकी है, लेकिन प्रदेश मुखिया योगी आदित्यनाथ जी! का ध्यान इस ओर नहीं है,उन्होंने कहा कि अगर 13 सूत्रीय मांगों को नहीं माना गया तो आगामी 21 सितंबर,2022 को हजरतगंज लखनऊ स्थित गाँधी प्रतिमा पर कूचकर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन कर इस गूंगी-बहरी सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों की पोल खोली जायेगी, ये धरना प्रदर्शन सरकार की चूलें हिलाने का कार्य करेगा।
प्रेसवार्ता में रंजीत सिंह नरवार, मनीष चौहान, नितिन कन्नौजी,रेशम सिंह चाहर,अजय कुमार, सूरज पहलवान, कामेश कुंज,नरेश मुंसब,शिवम चौहान,शिवा मुंसब,मुकेश कुमार, हरेश नरवार,सहित आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Post Views : 235

यह भी पढ़ें

Breaking News!!