image

शहर में प्लास्टिक के कचरे के बेहतर प्रबंधन के लिए वेस्ट ट्रांसपोर्ट फ्लीट का उद्घाटन

आगरा

आगरा। विश्व स्वच्छता दिवस के अवसर पर आगरा स्वच्छता सप्ताह 15 से 21 सितंबर तक मनाया गया। 20 सितंबर को पहले एसएलआरएम सेंटर एवं वेस्ट ट्रांसपोर्ट फ्लीट का उद्घाटन सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त, आगरा नगर निगम द्वारा किया गया।  स्वयंसेवकों ने सप्ताह भर चलने वाले सफाई अभियान और विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जिसमें 5000 से अधिक लोगों ने भाग लिया और 2 टन से अधिक प्लास्टिक कचरा इकट्ठा किया और शहर में प्लास्टिक के बढ़ते कचरे के प्रति जागरूकता बढ़ाई  गयी।

आगरा नगर निगम ने प्लास्टिक कचरे के बेहतर प्रबंधन हेतु अलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट, तारा एवं गो मैसिव के साथ हाथ मिलाया है, और निर्मल आगरा प्रोजेक्ट की शुरूआत जुलाई 2021 में की गई। इस सार्वजनिक निजी भागीदारी का उद्देश्य अपशिष्ट प्रबंधन संग्रह छटाई और प्रसंस्करण के बुनियादी ढांचे को बढ़ाकर शहर को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करना है। इसमें प्रतिदिन 25 टन की संयुक्त प्रसंस्करण क्षमता वाले पांच एसएलआरएम केंद्रों का प्रारंभिक विकास शामिल है। एसएलआरएम केंद्र सूखे कचरे को प्राप्त करते हैं और छांटते हैं, साथ ही रीसाइक्लिंग के लिए प्लास्टिक कचरे की बेहतर प्रबंधन करते हैं।  शहर में कई और अतिरिक्त एसएलआरएम के निर्माण के लिए के सरकार के  साथ चर्चा चल रही है। साथ ही लोगों को जोड़ने और जागरूक करने पर भी काम किया जा रहा है जिससे कि शहर स्वच्छ एवं सुंदर बन सके। इससे ताज नगरी में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इस अवसर पर बोलते हुए, सुरेंद्र प्रसाद यादव, अपर नगर आयुक्त, आगरा नगर निगम ने कहा कि हम इस गंभीर मुद्दे के लिए तारा, एलायंस और गोमैसिव के साथ हाथ मिला कर बेहद खुश हैं। यह साझेदारी प्लास्टिक कचरे की चुनौती से निपटने की हमारी क्षमताओं को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा कि शहरों  के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए पर्यावरण में प्लास्टिक कचरे के रिसाव को कम करना भी महत्वपूर्ण है और मुझे विश्वास है कि यह सहयोग प्रभावी प्लास्टिक कचरा प्रबंधन प्रथाओं के मद्देनजर हमारे काम को अगले स्तर तक ले जाएगा।
अलायंस टू एंड प्लास्टिक वेस्ट की मुख्य सलाहकार-दक्षिण एशिया सुश्री एशा सार ने कहा कि हम निर्मल आगरा परियोजना पर आगरा नगर निगम, तारा और गोमैसिव के साथ साझेदारी करके अत्यंत खुश हैं। साथ में, हमारा उद्देश्य यह प्रदर्शित करना है कि कैसे प्लास्टिक कचरे को रीसायकल और प्रोसेस करके सर्कुलर इकोनामी को बढ़ावा मिलता है इससे रोजगार के अवसर भी मिलते हैं और जो लोग इस में काम कर रहे हैं उनकी बेहतरी के लिए काम किया जा सकता है।

यह अभियान एईपीडब्ल्यू की निर्मल आगरा परियोजना का एक हिस्सा है जिसके लिये पिछले साल आगरा नगर निगम, तारा, गोमैसिव और एईपीडब्ल्यू ने आपस में एक मेमोरैंडम आॅफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया था। इसके तहत शहर में प्लास्टिक कचरे के मौजूदा प्रबंधन के तरीके को बदल कर एक ऐसी योजना और कार्यप्रणाली लागू की जाएगी, जो लंबे समय तक प्लास्टिक के कचरे का समुचित तरीके से निष्पादन कर सके। इसके अलावा कि स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित यह एक प्रमुख पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप है, जो भारत में प्लास्टिक के बढ़ते कचरे के उचित निष्पादन के लिये काम करता है।

Post Views : 279

यह भी पढ़ें

Breaking News!!