image

युवक के पेट से निकलीं 63 चम्‍मच, हालत गंभीर, ICU में भर्ती कर चल रहा इलाज

Spoons in stomach मुजफ्फरनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर डॉक्‍टर ने युवक के पेट से 63 चम्‍मच निकाले हैं। बताया जा रहा है कि यह युवक एक साल से चम्‍मच खा रहा था। फिलहाल युवक आईसीयू में है।

मुजफ्फरनगर में अपने ही तरह का एक अलग मामला सामने आया है। यहां पर आपरेशन के दौरान एक युवक के पेट से 63 स्टील की चम्मच निकलीं हैं। इतनी अधिक संख्या मे स्टील की चम्मच निकलती देख चिकित्सक भी हैरान रह गए। युवक की हालत अभी गंभीर बनी हुई है, उसे आइसीयू में भर्ती कराया गया है।

                                                  jagran

चम्‍मच जबरन खिलाने की बात कही

मरीज के स्वजन ने शामली के नशा मुक्ति केंद्र में युवक को जबरन चम्मच खिलाने की बात बताई है। मुजफ्फरनगर में एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसमें इस घटना को जो भी व्यक्ति सुन रहा है वह आश्चर्यचकित हो रहा है।

 

                                                  jagran

मरीज की हालत अभी गंभीर

शहर के भोपा रोड स्थित एक निजी हास्पिटल में आपरेशन के दौरान चिकित्सक ने एक मरीज के पेट से एक-दो नहीं, बल्कि 63 स्टील की चम्मच निकाली हैं। आपरेशन के बाद से मरीज की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नशे का आदि था युवक

मुज़फ्फरनगर के थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव बोपाडा निवासी 35 वर्षीय विजय चौहान नसे का आदी है, जिसके चलते विजय के स्वजनों ने उसे शामली स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि नशा मुक्ति केंद्र में विजय लगभग एक महीना रहा, जहां उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे मुजफ्फरनगर के एक निजी हास्पिटल में लाया गया।

 

 

                                              jagran

 

यह बोले मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी

जहां चिकित्सकों ने उसका आपरेशन किया तो उसके पेट से 63 स्टील की चम्मच निकलने पर मेडिकल स्टाफ के भी होश उड़ गए, क्योंकि ऐसा उन्होंने भी पहली बार देखा। मरीज के रिश्तेदार अखिल कुमार ने बताया कि उसे चम्मच जबरन नशा मुक्ति केंद्र में खिलाई गई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि निजी अस्पताल का मामला है। प्रकरण की जानकारी जुटाकर ही कुछ जानकारी दी जाएगी।

युवक फिलहाल आइसीयू में भर्ती

वहीं न्‍यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार यहां डॉक्‍टर राकेश खुराना ने ऑपरेशन करके युवक के पेट से चम्‍मच निकालीं हैं। डॉक्‍टर राकेश खुराना ने एजेंसी को बताया कि करीब दो घंटे तक चला ऑपरेशन और फिलहाल युवक आईसीयू में भर्ती है। डॉक्‍टर के मुताबिक जब युवक से पूछा गया कि क्या उसने उन चम्मचों को खा लिया और वह मान गया। यह रोगी युवक एक साल से चम्मच खा रहा था।

 

Post Views : 366

यह भी पढ़ें

Breaking News!!