image

इंडिया किन देशों को बेच रहा है हथ‍ियार, टाप-25 देशों में शामिल...

हथ‍ियारों के निर्यात के मामले में भारत ने एक ऊंचाई हासिल की है। मोदी सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत इस दिशा में एक नए कीर्तिमान की ओर अग्रसर है। ऐसे में यह जानते हैं कि मोदी सरकार की वेपन डिप्‍लोमेसी क्‍या है।

21वीं सदी का भारत एक दम नया है। वह स्‍वावलंबी होने की दिशा में अग्रसर है। भारत ने सभी क्षेत्रों में पूरी दुनिया को अपना लोहा मनवाया है। आज इस कड़ी में हम रक्षा क्षेत्र की बात करेंगे। भारत दुनिया के उन मुल्‍कों की जमात में शामिल हैं जो रक्षा क्षेत्र में एक नया आयाम हासिल कर रहे हैं। हथ‍ियारों के निर्यात के मामले में भारत ने एक ऊंचाई हासिल की है। मोदी सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत इस दिशा में एक नए कीर्तिमान की ओर अग्रसर है। ऐसे में यह जानते हैं कि मोदी सरकार की वेपन डिप्‍लोमेसी क्‍या है। भारत किन मुल्‍कों को अपने हथियार बेच रहा है। हथियार निर्यात के क्षेत्र में दुनिया में भारत की स्थिति क्‍या है।

हथ‍ियारों के निर्यात के मामले में क्‍या है भारत की स्थिति

इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2021 में भारत हथियार निर्यात के मामले में दुनियाभर में 24वें स्‍थान पर पहुंच गया है। यह हम नहीं बल्कि स्टाकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट की 2021 की रिपोर्ट कह रही है। यानी हथ‍ियार निर्यात के क्षेत्र में भी भारत का दबदबा बढ़ा है। अब भारत हथियारों को खरीदता ही नहीं है बल्कि वह स्‍वेदशी हथ‍ियारों को दूसरे मुल्‍कों में बेच भी रहा है। 2012-16 से 2017-21 के बीच वैश्विक हथियारों के व्यापार में देश की हिस्सेदारी दोगुनी हो गई है। हालांकि, यह वैश्विक व्यापार के महज 0.2 फीसद है, लेकिन शीर्ष 25 निर्यातक देशों में भारत 24 वां सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया है।

                                             jagran

किन मुल्‍कों के साथ हुआ भारत का रक्षा सौदा

1- भारत ने हाल में ही कई मुल्‍कों के साथ रक्षा सौदे पर दस्‍तखत किए हैं। इनमें फिलीपींस, वियतनाम और आर्मीनिया का नाम शामिल है। भारत ने आर्मीनिया से दो हजार करोड़ रुपये का रक्षा सौदा किया है। इस करार के तहत भारत, आर्मेनिया को मिसाइल, राकेट और कई अन्य तरह के गोला-बारूद देगा। भारत ने फिलीपींस के साथ 37.4 करोड़ डालर के रक्षा सौदे पर हस्‍ताक्षर किया है। इसके तहत भारत फ‍िलीपींस को ब्रह्मोस मिसाइल देगा।

 

Post Views : 352

यह भी पढ़ें

Breaking News!!