image

माधुरी दीक्षित ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा नया घर, करोड़ों में है इसकी कीमत

माधुरी दीक्षित अपनी आने वाली फिल्म मजा मा के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में है। खबर है कि एक्ट्रेस ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में नया अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी 48 करोड़ है।

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक तरह अपनी आने वाली फिल्म मजा मा को लेकर छाई हुई हैं तो वहीं दूसरी ओर अब एक्ट्रेस ने नया घर खरीदा है। इन दिनों एक के बाद एक स्टार्स नए घर खरीद रहे हैं। हाल ही में फिल्म निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने मुंबई के अंधेरी में अपना अपार्टमेंट खरीदा है। इससे पहले शाहिद कपूर परिवार साथ अपने नए घर में शिफ्ट हुए है। इसी बीच अब माधुरी दीक्षित भी नए घर की मालिक बन गई है। खबरों के मुताबिक माधुरी के नए अपार्टमेंट की कीमत 48 करोड़ रुपये है।

 

मुंबई के लोअर परेल इलाके में खरीदा अपार्टमेंट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, माधुरी दीक्षित ने ये घर मुंबई के लोअर परेल इलाके में खरीदा है। माधुरी ने इस संपत्ति की रजिस्ट्री 28 सितंबर 2022 को कराई थी। 53वीं मंजिल पर स्थित माधुरी का ये अपार्टमेंट 5384 स्क्वायर फुट में फैला है। अपार्टमेंट के साथ उनको सात कार पार्किंग स्लॉट भी शामिल है।

                              jagran

 

बीते साल किराए पर लिया था अपार्टमेंट

                                           jagran

Photo / Instagram Madhuri dixit

 

एक्ट्रेस परिवार के साथ वर्ली में रहती है। जो पिछले साल अक्टूबर में तीन साल के लिए किराए पर लिया था। कहा जाता है कि इस घर का हर महीने 12.5 लाख रुपये किराए देती है।

 

फिल्म मजा मा में आएंगी नजर

jagran

Photo / Instagram Madhuri dixit

लंबे समय तक पर्दे से ब्रेक लेने के बाद माधुरी दीक्षित ने करियर की दूसरी पारी का आगाज किया। माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा 6 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। मजा मा एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो खुशहाल त्‍योहार और इंडियन वेड‍िंग को बैकग्राउंड में लेकर बनाई गई है। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं। उनके अलावा फिल्म में गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा, मल्हार ठाकर और निनाद कामत नजर आएंगे।

 

 

Post Views : 319

यह भी पढ़ें

Breaking News!!