image

थाईलैंड के चाइल्ड केयर सेंटर में अंधाधुंध गोलीबारी, बच्चों समेत 34 की मौत

थाईलैंड के पूर्वोत्तर प्रांत में अंधाधुंध गोलीबारी और चाकू से हमले की घटना सामने आई है। मामले में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। गोलीबारी के बाद गनमैन ने खुद को भी मार डाला।

थाईलैंड में अंधाधुंध गोलीबारी की घटना में 34 लोगों की मौत  हो गई है। मरने वालों में बच्चे भी शामिल हैं।  हमलावर ने फायरिंग के बाद खुद की भी जान ले ली। वहीं कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आज सोनिया गांधी ने भी हिस्सा लिया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बीते कई दिनों से इस पदयात्रा में भाग ले रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कश्मीर तक चलेगी। इस बीच आज यात्रा के दौरान राहुल ने कर्नाटक सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहां कि सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। दूसरी ओर रूस यूक्रेन युद्ध कई प्रयासों के बाद भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के नरम रुख के बावजूद अब यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की समझौते को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी बलों ने खेरसान के भी कई इलाकों पर  अब अपना कब्जा वापस ले लिया है। 

दक्षिण कोरिया, यूएस और जापान ने पूर्वी सागर में संयुक्त सैन्य अभ्यास किया

दक्षिण कोरिया, अमेरिका और जापान ने गुरुवार को पूर्वी सागर में एक और संयुक्त नौसैनिक अभ्यास किया है। जिसमें उत्तर कोरिया से परमाणु और मिसाइल खतरों का मुकाबला करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

  • आरएसएस कार्यालय के बाहर भारत मुक्ति मोर्चा का प्रदर्शन

     

    महाराष्ट्र के नागपुर में भारत मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आरएसएस कार्यालय के बाहर आज धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

     

  • 01:06 PM, 06 Oct 2022

    साधुओं की बच्चा चोर होने के शक में पिटाई

    साधुओं की बच्चा चोर होने के शक में पिटाई

     

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भीड़ द्वारा साधुओं की बच्चा चोर होने के शक में पीटने का मामला सामने आया है। वहां के एसपी अभिषेक पल्लवी के अनुसार साधु सन्देहास्पद जरूर थे, लेकिन किसी को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं है।

     

  • 12:55 PM, 06 Oct 2022

    गुजरात में गति शक्ति पोर्टल लांच

     

    गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने आज गति शक्ति पोर्टल लांच किया। गुजरात राज्य स्तर पर गति शक्ति पोर्टल लांच करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है। गति शक्ति के तहत 21 सरकारी विभागों, 52 उप-विभागों का डेटा एकिकृत किया गया है।

     

  • 12:49 PM, 06 Oct 2022

    मुकेश अंबानी को धमकी देने के सिलसिले में एक पकड़ा

     

    रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल और मुकेश अंबानी के घर को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में ब‍िहार के दरभंगा से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। टीम आरोपियों के साथ मुंबई लौट रही है। आगे की जांच जारी

     

  • 12:39 PM, 06 Oct 2022

    आबकारी घोटाला मामले में विजय नायर की न्यायिक हिरासत बढ़ी

     

    दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति से संबंधित अनियमितताओं के मामले में कथित भूमिका के लिए विजय नायर को 20 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। नायर आम आदमी पार्टी के संचार रणनीतिकार भी हैं।

     

  • 12:32 PM, 06 Oct 2022

    मुकेश अंबानी को बम से उड़ाने की धमकी

     

    मुकेश अंबानी और उनके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज दोपहर 12.45 बजे  एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के एक काल सेंटर पर एक कॉल आया जिसमें अस्पताल को उड़ाने की धमकी दी गई। इसी के साथ मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, आकाश अंबानी और अनंत अंबानी की जान लेने की धमकी दी गई।

     

  • 12:28 PM, 06 Oct 2022

    गलत बयानी कर फंसे कांग्रेस नेता उदित राज

     

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर गलत बयानी कर कांग्रेस नेता उदित राज अब फंसते दिख रहे हैं। इस संबंध में उनके बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग नोटिस भेजेगा।

     

  • 12:25 PM, 06 Oct 2022

    हरियाणा में बनेगी एशिया की सबसे बड़ी जंगल सफारी

     

    हरियाणा में 10 हजार एकड़ जमीन पर जंगल सफारी की स्थापना की जाएगी। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि इसके लिए 6000 एकड़ गुरुग्राम से और 4000 एकड़ नूंह जिले से ली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह एशिया की अब तक की सबसे बड़ी सफारी होगी और जंगल में सभी जानवरों के लिए अलग जोन होंगे।

     

  • 12:19 PM, 06 Oct 2022

    उदित राज पर शहजाद पूनावाला ने किया कटाक्ष

     

    कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पर अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने उनपर कटाक्ष किया है। उदित राज ने बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मु के बारे में विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कथित तौर पर चमचागिरी करने का आरोप लगाया था।

     

  • 12:02 PM, 06 Oct 2022

    बसवराज बोम्मई का कांग्रेस पर कटाक्ष

     

    कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कटाक्ष किया है| उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के सभी नेता राज्य के लिए काम कर रहे हैं। बोम्मई ने कहा कि सोनिया के यात्रा में शामिल होने से उनपर कोई असर नहीं होगा।

     

  • 11:55 AM, 06 Oct 2022

    नेपाल के क्रिकेटर संदीप लामिछाने ने सरेंडर किया

     

    नेपाल क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान संदीप लामिछाने ने दुष्कर्म मामले में काठमांडू में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है।

     

  • 11:49 AM, 06 Oct 2022

    उदित राज की राष्ट्रपति मुर्मु पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भाजपा का हमला

     

    उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मु के लिए आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर भाजपा ने निंदा की है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज द्वारा राष्ट्रपति मुर्मू के लिए इस्तेमाल किए गए शब्द चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह उदित राज की आदिवासी विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

     

  • 10:58 AM, 06 Oct 2022

    कर्नाटक में हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार - राहुल गांधी

    कर्नाटक में हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार - राहुल गांधी

     

    सोनिया गांधी कर्नाटक के मांड्या में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं। सोनिया राहुल के साथ पैदल यात्रा कर रही हैं। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस मौके पर कहा- कर्नाटक में शायद हिंदुस्तान की सबसे भ्रष्ट सरकार है। यह हर चीज़ में 40 प्रतिशत कमीशन लेती है। कर्नाटक के ठेकेदारों ने प्रधानमंत्री को इसको लेकर चिट्ठी लिखी लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। इस यात्रा का लक्ष्य इन मुद्दों के लिए लड़ने का है।
     

     

  • 10:46 AM, 06 Oct 2022

    अब एक ही ट्वीट में फोटो, वीडियो और GIF शामिल कर पाएंगे यूजर्स

     

    ट्विटर एक नई सुविधा शुरू कर रहा है, जिससे यूजर्स जिफ, फोटो, वीडियो और मीम्स को एक ही ट्वीट में एंड्राइड और आईओएस दोनों डिवाइसों पर जोड़ सकते हैं। 

Post Views : 343

यह भी पढ़ें

Breaking News!!