image

10 करोड़ हिंदुओं को बौद्ध बनाने का है टारगेट,AAP मंत्री पर BJP का आरोप

दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम के राजधानी में एक कथित 'धर्मांतरण कार्यक्रम' में शामिल होने से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद भाजपा लगातार उन पर हमलावर है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर कथित तौर पर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गौतम के राजधानी में एक कथित 'धर्मांतरण कार्यक्रम' में शामिल होने से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद भाजपा लगातार उन पर हमलावर है।

अब पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने राजेंद्र पाल गौतम पर अक्टूबर 2025 तक 10 करोड़ हिन्दुओं का धर्मांतरण करवाकर उन्हें बौद्ध अनुयायी बनाने का टारगेट तय करने का आरोप लगाया है।

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने राजेंद्र गौतम का एक पुराना वीडियो ट्वीट कर कहा, ''अरविंद केजरीवाल आपके खास मंत्री राजेंद्र पाल का “अक्टूबर 2025 तक 10 करोड़” हिन्दुओं का धर्मांतरण करवाने का टारगेट है! क्या आप देश को बताएंगे कि यह धर्मांतरण का खेल आपके निर्देश पर हो रहा है या फिर विदेशी एजेंसियों के इशारों पर AAP हमारे सनातन धर्म पर चोट कर रही है!''

मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठी 

दिल्ली की 'आप' सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह एक धर्म परिवर्तन से जुड़े कार्यक्रम में हिस्सा ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों लोग कथित तौर पर भगवान बुद्ध की शिक्षाओं का अनुसरण करने और हिंदू देवी-देवताओं की पूजा छोड़ने का संकल्प लेते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद गौतम विवादों के केन्द्र में हैं और इस पर सियासी विवाद शुरू हो गया है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने इस घटनाक्रम को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निधाना साधा है और उनसे गौतम को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। भाजपा 'आप' नेताओं पर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा रही है।

बता दें कि, 5 अक्टूबर को गौतम ने खुद ट्विटर पर इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा की थीं। उन्होंने कहा था कि दस हजार से अधिक लोगों ने बौद्ध धर्म अपनाने और भारत को जातिवाद व छुआछूत से मुक्त कराने की दिशा में काम करने का संकल्प लिया। 

Post Views : 375

यह भी पढ़ें

Breaking News!!