image

किशोर ने मासूम बच्ची से की घिनौनी हरकत, दुष्कर्म के बाद मुंह में कर दिया पेशाब...

पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ बादशाहपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। लड़के को शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और वहां से फरीदाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-52 इलाके में एक किशोर द्वारा कथित तौर पर 4 साल की बच्ची से बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी किशोर को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद बच्ची के मुंह में पेशाब कर दिया था, जिससे उसकी हालत और बिगड़ गई।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि आरोपी किशोर के खिलाफ बादशाहपुर थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। लड़के को शनिवार को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और वहां से फरीदाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

पीड़िता की मां की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, घटना मंगलवार की है जब वह काम पर गई थी और उसकी बेटी घर पर अकेली थी। पुलिस के अनुसार, शाम को जब उसकी बेटी बाहर खेल रही थी, तो लड़का उसे बहला-फुसला कर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि जब मैं देर शाम घर लौटी तो मैंने अपनी बेटी को बुरी हालत में पाया और पेट में दर्द की शिकायत होने पर उसे अस्पताल ले गई। जब मैंने जोर दिया तो उसने मुझे बताया कि पड़ोस के एक लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया है।

उसने कहा कि मेरी बेटी सदमे में है और मैं चौंक गई जब उसने मुझे बताया कि लड़के ने उसके मुंह में पेशाब भी किया जिससे उसके पेट में संक्रमण हो गया। मैं उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई चाहती हूं।

लड़की अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने बुधवार को पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत एफआईआर दर्ज की थी।

सेक्टर-53 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने कहा कि लड़का लगभग 15 साल का है। हमने उसे किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया और फरीदाबाद के सुधार गृह भेज दिया। जांच चल रही है। 

Post Views : 321

यह भी पढ़ें

Breaking News!!