image

यूपी के कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार, अगले छह दिनों तक ऐसा ही रहेगा मौसम

यूपी के कई जिलों में आज भी भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि प्रदेश में अगले छह दिनों तक ऐसा ही मौसम रह सकता है। मानसून अपनी विदाई में प्रदेश को तर कर रहा है।

मानसून अपनी विदाई में यूपी में पूरब से लेकर पश्चिम तक पूरे लोगों को तर कर रहा है। मौसम विभाग बता रहा है कि अगले छह दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। कई स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
पिछले 24 घंटे में लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश रिकार्ड की गई। सर्वाधिक 90 मिलीमीटर वर्षा लखीमपुर खीरी में दर्ज की गई है। लखनऊ मे भी सुबह से बदली रही पर शाम को कहीं तेज बारिश हुई तो कहीं बूंदाबांदी हुई। 

लखनऊ मौसम विभाग को जिन जिलों की शनिवार को मिली उनमें अधिकांश स्थानों पर अच्छी वर्षा दर्ज की गई। लखीमपुर खीरी के अलावा इटावा में भी भारी वर्षा हुई। यहां 72 मिलीमीटर वरसात हुई। इसके अलावा आजमगढ़ में 58, श्रावस्ती में 49, बरेली में 44, कानपुर में 20, लखनऊ में 25, फिरोजाबाद में 40, मैनपुरी में 36, शाहजहांपुर में 43, मुरादाबाद में 29, अलीगढ़ में 23.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
मौसम विभाग लखनऊ के मुताबिक पूरे राज्य में मानसूनी बारिश हो रही है। अगले छह दिनों तक बदली और बारिश के आसार हैं। बारिश बंद होते ही गुलाबी ठण्ड शुरू हो जाएगी।

उधर, लखनऊ के लिए मौसम विभाग जो पूर्वानुमान लगाया है उसके मुताबिक अगले छह दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा। बदली और बारिश की संभावना बनी रहेगी। दिन में दो-तीन चरणों में बरसात होगी। बीच में तेज बारिश भी हो सकती है। तापमान भी गिरावट आएगी। रविवार, सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 29-30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसके बाद अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं रात का तापमान 23-24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

बहराइच- लखीमपुर हाईवे पर गाय घाट पुल धंसा
बहराइच। बहराइच- लमीमपुर को जोड़ने वाले एनएच 730 पर गाय घाट के पास बना पुल शनिवार को सुबह धंस गया। पुल क्षतिग्रस्त होने से दोनों जिलों से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन कई घंटों तक ठप रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। काफी जद्दोजहद के बाद वाहनों को दूसरे रास्तों से डायवर्ट कर दिया गया है। हालांकि पैदल राहगीरों का आवागमन चालू है। बहराइच- लखीमपुर हाईवे गायघाट के पास नाले पर 1968 में लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल का निर्माण कराया गया था। वर्ष 2018 में हाईवे के राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने पर पुल की दोनों तरफ से डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ाई में बढ़ाई गई थी। आठ मीटर चौड़ा व 15 मीटर लंबा बना हुआ है।नदियां उफान पर, गांवों में मुनादी
कई जिलों में नदियां उफान पर हैं। गोरखपुर, बरेली, बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर में बारिश से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गोरखपुर में प्रशासन ने नदियों के किनारे बसे गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को अलर्ट किया है। उधर, बरेली में दीवार गिरने से एक और श्रावस्ती में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई है। श्रावस्ती, बलरामपुर व बहराइच में बाढ़ कहर ढा रही है। श्रावस्ती में राप्ती नदी ने पूर्व 2014 में आई बाढ़ के रिकार्ड को तोड़ दिया। वहीं बलरामपुर में भी राप्ती नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 1.02 मीटर ऊपर है।

Post Views : 401

यह भी पढ़ें

Breaking News!!