image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लांच की 'मां भारती के सपूत' पोर्टल, देशवासियों से की मदद करने की अपील

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यह देशवासियों के लिए देश को कुछ वापस देने का समय है। उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मां भारती के सपूत (एमबीकेएस) वेबसाइट लान्च करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि यह देशवासियों के लिए देश को कुछ वापस देने का समय है। रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में 'मां भारती के सपूत' (एमबीकेएस) वेबसाइट लान्च करने के बाद अपने संबोधन में यह बात कही। उन्होंने कहा कि शहीदों और घायल सैनिकों के परिवारों की मदद करना हमारा नैतिक और राष्ट्रीय कर्तव्य है, क्योंकि उन्होंने देश के लिए जो किया है, हम उसे कभी नहीं चुका सकते।

बता दें कि इस वेबसाइट के माध्यम से आम लोग सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (AFBCWF) में योगदान कर सकेंगे। सिंह ने कहा,'जब हम सैनिकों या उनके परिवारों की मदद करते हैं, तो यह दान या एहसान की भावना से नहीं, बल्कि कृतज्ञता की भावना से होना चाहिए।' सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि AFBCWF एक त्रि-सेवा कोष है, जिसका उपयोग सक्रिय सैन्य अभियानों में शहीद या गंभीर रूप से घायल होने वाले सैनिकों, नौसेना और वायुसैनिकों के परिवारों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए किया जाता है।

 

Post Views : 365

यह भी पढ़ें

Breaking News!!