image

पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन की पारी खेलकर कोहली ने लगा दी रिकार्ड्स की झड़ी

Virat Kohli T20I record कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ ने नाबाद 82 रन की पारी खेली और आस्ट्रेलिया की धरती पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 500 रन बनाने वाले दुनिया के पहले विदेशी बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया।

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले ही मैच में ऐसी पारी खेली जो ऐतिहासिक साबित हुई। पाकिस्तान के खिलाफ इस तरह का मैच बहुत ही कम अब तक देखने को मिला है। कोहली ने ऐसी परिस्थिति से भारत को बाहर निकाला जहां से वापसी नामुमकिन सा लग रहा था साथ ही उन्होंने टीम को जीत भी दिला दी। विराट कोहली ने नाबाद 82 रन की जुझारू पारी खेलते हुए टीम इंडिया को 4 विकेट से जीत दिलाई। अपनी इस पारी के दम पर विराट कोहली ने कई रिकार्ड्स भी अपने नाम दर्ज किए। 

आस्ट्रेलिया में T20I में कोहली के 500 रन पूरे

आस्ट्रेलिया की धरती पर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली 500 रन बनाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए। कोहली से पहले ऐसा किसी भी बल्लेबाज ने नहीं किया था और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ खेली अपनी पारी के दम पर ये मुकाम हासिल किया। 

T20WC में चेज करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ सबसे ज्यादा स्कोर

विराट कोहली अब टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने नाबाद 82 रन की पारी खेलकर ये मुकाम हासिल किया। हालांकि आस्ट्रेलिया के खिलाफ वो नाबाद 82 रन की पारी खेल चुके थे। 

टी20 वर्ल्ड कप में चेज करते हुए कोहली की सबसे बड़ी 6 पारियां -

82* - Kohli v PAK

82* - Kohli v AUS

78* - Kohli v PAK

72* - Kohli v SA

62* - Rohit v WI

57* - Kohli v BAN

T20WC में भारत की तरफ से पहला अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

2007 - राबिन उथप्पा

2009 - गौतम गंभीर

2010 - सुरेश रैना

2012 - विराट कोहली

2014 - विराट कोहली

2016 - विराट कोहली

2021 - विराट कोहली

2022 - विराट कोहली

T20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली की पारियां

78* रन (61 गेंद) - 2012

36* रन (32 गेंद) - 2014

55* रन (37 गेंद) - 2016

57 रन (49 गेंद) - 2021

82* र न(53 गेंद) - 2022

                                              

Post Views : 319

यह भी पढ़ें

Breaking News!!