image

बंगाल के सागर द्वीप से टकराने वाला है चक्रवात सितरंग, IMD ने मछुआरों के लिए जारी की एडवाइजरी

Cyclone Sitang चक्रवात सितरंग को देखते हुए आईएमडी ने 24 और 25 अक्टूबर के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। आइएमडी के अनुसार 25 अक्टूबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में अपतटीय गतिविधियों को निलंबन किया गया है।

चक्रवाती तूफान सितरंग बंगाल के सागर द्वीप से कुछ ही घंटों में टकरा सकता है। चक्रवात द्वीप से लगभग 520 किमी दक्षिण की ओर है और दक्षिण पश्चिम में बांग्लादेश के बारिसल से 670 किमी दूर है।इसके मद्देनजर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 24 और 25 अक्टूबर के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। आइएमडी के अनुसार 25 अक्टूबर तक बंगाल की उत्तरी खाड़ी में अपतटीय गतिविधियों को निलंबन किया गया है। साथ ही पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में तूफान के संभावित प्रभाव की चेतावनी जारी की है।

मछुआरों को दी यह सलाह

आईएमडी के बयान में कहा गया है कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। जिसके चलते मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे 25 अक्टूबर तक समुद्र में न जाएं। विभाग ने संभावित नुकसान की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि फूस की झोपड़ियों को नुकसान होने की काफी अधिक संभावना है।

 

                        jagran

निचले इलाकों में होगा जलभराव, तूफान तेज होने की संभावना

विभाग की एडवाइजरी के अनुसार, कच्ची सड़कों को बड़ा नुकसान और पक्की सड़कों को मामूली नुकसान हो सकता है। इसी के साथ निगम और नगर पालिका के निचले इलाकों में जलभराव भी हो सकता है। IMD ने रविवार को कहा कि चक्रवाती तूफान 'सितरंग' के उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ सकता है और 24 अक्टूबर को एक भीषण चक्रवाती तूफान में और तेज होने की संभावना है।

 

 90 किमी प्रति घंटे से चलेगी हवाएं

IMD के अनुसार आज उत्तर और दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 60 किमी प्रति घंटे और धीरे-धीरे 60-80 मील प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़कर 90 किमी प्रति घंटे होने की संभावना है। वहीं, चक्रवात की तैयारियों के बारे में कोलकाता नगर निगम के मेयर-इन-काउंसिल देबाशीष कुमार ने कहा कि आवश्यक सावधानियों पर काम किया गया है। इसलिए 24 घंटे के लिए नियंत्रण कक्ष और हर नगर कार्यालय में टीमों को तैनात किया जाएगा।

 

Post Views : 358

यह भी पढ़ें

Breaking News!!