image

वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा भइए का निधन, शोकाकुल वातावरण में अंतिम संस्कार

आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा भइए (75) का मंगलवार दोपहर तीन बजे निधन हो...

आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता अचल शर्मा भइए (75) का मंगलवार दोपहर तीन बजे निधन हो गया। शोकाकुल वातावरण में उनका अंतिम संस्कार ताजगंज स्थित श्मशान घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र अभिनंदन शर्मा ने दी। निधन पर वकीलों के अलावा सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों ने भी शोक जताया है।

वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके पैर में गैंगरीन हो गई थी। मंगलवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। अंतिम संस्कार के समय जिला जज सहित अन्य न्यायिक अधिकारी सामाजिक राजनीतिक संगठन के लोग मौजूद रहे। भइए के पुत्र अभिनंदन शर्मा ने बताया कि उठावनी बुधवार को शाम चार से पांच बजे हरीपर्वत स्थित एमडीजैन इंटर कॉलेज के सभागार में होगी। लगभग पांच दशकों से वकालत के पेशे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा पड़ोसी राज्यों के समीपस्थ जिलों में जाना-माना नाम रहे। सामाजिक, राजनीतिक, खिलाड़ियों और कानूनविदों में लोकप्रिय अचल शर्मा का निधन अपूरणीय क्षति है। दो अक्टूबर, 1947 को स्व. ग्यासी राम शर्मा एवं स्व. कलादेवी शर्मा के परिवार में जन्मे अचल शर्मा ने अपना मुकाम अपनी मेहनत और लगन से हासिल किया। समाजवादी युवजन सभा की सक्रिय सदस्यता के साथ छात्र राजनीति की शुरुआत करने वाले भइये कांग्रेस से जुड़े और उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी का विशेष स्नेह भी प्राप्त हुआ, लेकिन बाद उन्होंने राजनीति की बजाय वकालत को अपने पेशे के रूप में अपनाया। उनका संरक्षण एवं मार्गदर्शन पाने वाले 50 से अधिक युवा एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वर्तमान में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, हाथरस, एटा तथा प्रदेश के अन्य जनपदों के विभिन्न न्यायालयों में सफलतापूर्वक विधिक सेवाएं दे रहे हैं।

Post Views : 368

यह भी पढ़ें

Breaking News!!