image

'कर्नाटक रत्न' से सम्मानित हुए दिवंगत पुनीत, पढ़ाया जाएगा पाठ

पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कर्नाटक रत्न' प्रदान किया गया, जो दिवंगत अभिनेता के परिवार ने स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर इसके फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार (Puneeth Rajkumar) भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन फैन्स उन्हें अब भी याद करते हैं। एक ओर जहां पुनीत के निधन के बाद से ही हर कन्नड़ फिल्म में उन्हें श्रद्धांजिल दी जाती है तो दूसरी ओर फैन्स भी सोशल मीडिया पर दिवगंत अभिनेता का जिक्र करते रहते हैं। वहीं इस बीच पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार 'कर्नाटक रत्न' (Karnataka Ratna) प्रदान किया गया, जो दिवंगत अभिनेता के परिवार ने स्वीकार किया।

रजनीकांत और जूनियर एनटीआर रहे मौजूद...
पुनीत राजकुमार को 67वें कन्नड़ राज्योत्सव (राज्य स्थापना दिवस) के अवसर पर मंगलवार को यह पुरस्कार दिया गया। बता दें कि राज्य में यह सम्मान हासिल करने वाले पुनीत नौंवे शख्स हैं। अभिनेता रजनीकांत, जूनियर एनटीआर और इंफोसिस फाउंडेशन की अध्यक्ष सुधा मूर्ति इस कार्यक्रम में अतिथि रहे। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने ये पुरस्कार दिवंगत पुनीत के नाम सम्मान दिया।

आखिरी कर्नाटक रत्न 2009 में दिया गया था...
बता दें कि पुनीत राजकुमार की पत्नी अश्विनी पुनीत राजकुमार और उनके भाई व अभिनेता शिवराजकुमार तथा राघवेंद्र राजकुमार ने दिवगंत अभिनेता की ओर से यह पुरस्कार स्वीकार किया। याद दिला दें कि 'कर्नाटक रत्न' आखिरी बार 2009 में समाज सेवा के लिए डॉ. वीरेंद्र हेगड़े को दिया गया था। सोशल मीडिया पर कार्यक्रम के फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
    
बीते साल दुनिया को कहा था अलविदा
गौरतलब है कि अभिनेता पुनीत राजकुमार का पिछले साल 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह 46 वर्ष के थे। फिल्म 'बेट्टाडा हूवू' के लिए पुनीत को सर्वश्रेष्ठ बाल अभिनेता की श्रेणी में राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। 2002 में उन्होंने बतौर मुख्य अभिनेता अपना फिल्मी सफर शुरू किया। 29 फिल्मों के छोटे सफर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं। पुनीत निजी जीवन में भी समाज की भलाई के खूब काम करते थे, वहीं निधन के बाद भी भी उनके कुछ बॉडी ऑर्गन डोनेट किए गए थे, जो उनकी इच्छा थी।

Post Views : 357

यह भी पढ़ें

Breaking News!!