image

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, देश में सबसे सस्ता डीजल ₹79.74 लीटर

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 165वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं।

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Latest Price) जारी कर दिए हैं।  आज 2 नवंबर 2022 को पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये लीटर तो डीजल  94.04 रुपये है। वहीं, रांची में पेट्रोल  99.84 रुपये तो डीजल  94.65 रुपये लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद  में पेट्रोल 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये लीटर है। फरीदाबाद में पेट्रोल 97.45 रुपये और डीजल 90.31 रुपये लीटर है।

पेट्रोल और डीजल की रिकॉर्ड बिक्री

बता दें देश में त्योहारी सीजन के चलते पेट्रोल और डीजल की बिक्री अक्टूबर माह में चार महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।  पेट्रोल की बिक्री अक्टूबर में 12.1 प्रतिशत बढ़कर 27.8 लाख टन रही, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 24.8 लाख टन थी। अक्टूबर, 2020 की तुलना में बिक्री 16.6 प्रतिशत अधिक और महामारी पूर्व यानी अक्टूबर- 2019 की तुलना में 21.4 प्रतिशत अधिक रही।

राहत भरे 165 दिन

कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद महाराष्ट्र और मेघालय को छोड़ बंगाल, राजस्थान, गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश ,यूपी समेत सभी राज्यों में 165वें दिन भी ईंधन के दाम स्थिर हैं। गोरखपुर में पेट्रोल 96.76 और डीजल 89.94 रुपये लीटर है। आगरा में पेट्रोल  96.35 रुपये प्रति लीटर है तो डीजल 89.52 रुपये। लखनऊ पेट्रोल की कीमत 96.57 और डीजल की कीमत 89.76 रुपये प्रति लीटर है।

सबसे सस्ता और सबसे महंगा

बता दें देश में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में है। श्रीगंगानगर की तुलना में पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 29.39 रुपये सस्ता है, वहीं डीजल भी 18.50 रुपये सस्ता है। सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में 84.10 रुपये है और डीजल ₹79.74 लीटर है। 

 

ऐसे चेक करें अपने और अपने पड़ोसी शहर के रेट

आप भी अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

अन्य शहरों में आज के रेट  
शहर    पेट्रोल (Rs/ltr)   डीजल (Rs./Ltr)
  

  • दिल्ली    96.72    89.62
  • देहरादून    95.26    90.28  
  • मुंबई    106.31    94.27
  • भोपाल    108.65    93.9
  • चेन्नई    102.63    94.24
  • बेंगलुरु    101.94    87.89
  • कोलकाता    106.03    92.76
  • श्रीगंगानगर    113.49    98.24
  • परभणी    109.45    95.85
  • जयपुर    108.48    93.72
  • अहमदाबाद    96.42    92. 17
  • चंडीगढ़    96.2    84.26
  • धनबाद    99.99    94.78    

Post Views : 273

यह भी पढ़ें

Breaking News!!